फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Procession for arrest of accused

व्यापारी नेता पर हमले के आरोपियों गिरफ्तारी की मांग को निकाला जुलूस

Fri, 04 Dec 2020 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Procession for arrest of accused
थाने में प्रभारी निरीक्षक से व्यापार मंडल अध्यक्ष की होती नोकझोंक। - फोटो : FARRUKHABAD
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुलूस
विज्ञापन

कमालगंज। व्यापारी नेता पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार को जुलूस निकाला गया। थाने पहुंचकर जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन दिया। उनकी प्रभारी निरीक्षक से नोकझोंक भी हुई। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को थाने में बैठा लिया। बाद में दोनों पक्षों को समझाकर भेज दिया।
श्यामबिहारी मिश्रा गुट व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी के नेतृत्व में व्यापारियों ने रेलवे रोड से थाने तक जुलूस निकाला। थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता पर 13 नवंबर को जानलेवा हमला हुआ था। 20 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन

वे धमकी दे रहे हैं। अनिल गुप्ता ने कहा कि उनके खिलाफ झूठा केस लिखवाने का प्रयास किया जा रहा है। एक सप्ताह में गिरफ्तारी न हुई तो थाने में ही आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जिलाध्यक्ष के साथ ही संगठन मंत्री प्रमोद गुप्ता व उपाध्यक्ष लालू कनौजिया को समझा रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष से रवि गुप्ता व अन्य लोगों ने भी थाने पहुंचकर कहा जिलाध्यक्ष से कि वह भी व्यापारी हैं।

उनका पक्ष भी सुना जाए। मुकदमे में दर्ज सभी लोग वास्तव में आरोपी नहीं हैं। इस दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक के बाद मामला तूल पकड़ गया तो प्रभारी निरीक्षक ने एक पक्ष के दो लोगों को थाने में बैठा लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि नगर अध्यक्ष की ओर से दर्ज मुकदमे की जांच हो रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed