फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   problem

कांशीराम कालोनी में कैंप लगाने गई टीम का हुआ घेराव

Wed, 25 Dec 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
problem
कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में विद्युत कैंप में अफसरों को घेर कर विरोध करते कालोनी के लोग। स? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में बिल सुधार कर वसूली करने को कैंप लगाने गई विद्युत निगम व राजस्व के अधिकारयों का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। लोगों ने बिल ठीक कराने के बजाए पुराने बिलों को माफ कर नए सिरे से फिक्स चार्ज लेने की मांग की। इसको लेकर टीम के सदस्यों और कालोनी के लोगों में काफी देर नोकझोंक होती रही। जिनके खिलाफ आरसी जारी थी, उनके घरों के बाहर निशान लगाने को लेकर भी विवाद हुआ। कालोनी के लोगों का विरोध देखते हुए टीम के सदस्य लौट गए। इससे कैंप सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में रहने वाले ज्यादातर लोगों पर दस हजार रुपए से अधिक की बकायेदारी है। कॉलोनी पर कुल चार करोड़ रुपये का बकाया है। कुछ लोगों के खिलाफ आरसी जारी की गई थी। आरसी में पिता व पति का नाम गलत होने से तहसीलदार ने कैंप लगाकर चिह्नित करने को एक्सईएन को पत्र लिखा था। इसी के तहत बुधवार को एसडीओ शरद प्रताप, जेई रंजीत मौर्या अन्य कर्मचारियों को लेकर कालोनी में कैंप लगाने पहुंचे। कुछ देर बाद राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

कालोनी परिसर में निगम के अफसरों ने कैंप लगाकर बिल ठीक करवाने और आसान किस्त योजना में पंजीकरण कराने को कहा। कोई भी बिल ठीक करवाने और पंजीकरण कराने को तैयार नहीं हुआ। राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीओ जिन लोगों की आरसी जारी हुई थी, उनके नाम-पता ठीक करवाने को कालोनी के अंदर गए। यह देखकर कालोनी के लोग नाराज हो गए और हंगामा कर टीम के सदस्यों को घेरने के बाद प्रदर्शन करने लगे। पुलिस के कारण कालोनी के लोग सिर्फ प्रदर्शन करते रहे। कालोनी के लोगों का कहना है कि अधिकांश लोगों के बिल बहुत गलत हैं। पुराने बिलों को माफ कर उनसे नए सिरे से फिक्स चार्ज लिया जाए। वह पुराने बिल का भुगतान करने में असमर्थ हैं। इसको लेकर टीम के सदस्यों को कालोनी के लोगों से नोकझोंक भी हुई। विरोध अधिक होने पर निगम और राजस्व विभाग के अधिकारी वहां से लौट गए। एसडीओ शरद प्रताप ने बताया कि कालोनी के लोग बिल ठीक करवाने और आसान किस्त योजना में पंजीकरण कराने को तैयार नहीं है। उन्होंने विरोध कर प्रदर्शन किया। इससे सभी लोग लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed