फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   problem

दुकान खाली, खुद नाली पर और सड़क पर सामान

Sun, 24 Nov 2019 07:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
problem
हर के नेहरू रोड पर फुटपाथ तक सजी दुकान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। ‘दुकान खाली, खुद नाली पर और सड़क पर सामान’ की तस्वीर देखनी हो, तो शहर के घुमना बाजार, चौक, लोहाई रोड, लिंजीगंज, रेलवे रोड या अन्य किसी भी रोड पर चले जाएं। कुछ दुकानदारों ने अपने वेतनभोगी कर्मियों को सड़क से सटाकर ऊंचे स्टूल पर बैठा दिया है। उनका काम हर आने-जाने वालों की तरफ इशारा करके दुकान पर बुलाना है। शहर में जाम लगे, या कुछ हो। उसका स्टूल नहीं हट सकता। इसका खामियाजा कोई और नहीं, बल्कि सड़क पर से गुजरने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में किराना कारोबारी हों या बर्तन, कपड़ा, रेडीमेड, जनरल स्टोर अथवा अन्य कोई भी ट्रेड। हर किसी का एक ही दुखड़ा है, ग्राहक नहीं आते। सवाल कि आखिर ग्राहक गए कहां, उनका जवाब- शॉपिंग स्टोर ने बड़ा नुकसान किया। इस बात में दम है, मगर इतना नहीं। सच तो यह है कि इसके लिए कुछ हद तक खुद दुकानदार भी जिम्मेदार हैं। क्योंकि हर दुकानदार अपने पड़ोसी को फुटपाथ पर सामान रखने की बात कहकर खुद बाहर ही बैठना ज्यादा पसंद करता है। हालात ऐसे हो चले हैं कि दुकानों के अंदर माल कम, फुटपाथ पर ज्यादा रहता है। दुकानदार खुद नाली के ऊपर बैठते हैं।
विज्ञापन

अब ग्राहक जब खरीदारी करने आता है, तो वह अपना वाहन कहां खड़ा करे, सड़क पर करता, तो जाम लग जाता है। ऐसे में ग्राहक बाजार में खरीदारी करने के बजाय शॉपिंग स्टोर में जाना ज्यादा पसंद करता है। यदि दुकानदार फुटपाथ खुद ही खाली कर दें, तो यातायात सुगम हो जाए। लिहाजा ग्राहक बाजार में आने के लिए प्रभावित हो। इसका फायदा उन्हीं दुकानदारों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘यह बात सच है कि रोड पर अतिक्रमण का दुकानदारों को ही नुकसान होता है। सभी दुकानदार सामान अंदर रखें, तो ग्राहक आराम से वाहन पार्क करें और खरीदारी करें। शॉपिंग स्टोर जाने के बजाय बाजार में रुके।’
- कमलेश गुप्ता, अध्यक्ष, व्यापार मंडल लिंजीगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed