फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Private bus driver hit a slap personnel roadways

प्राइवेट बस कर्मी ने रोडवेज चालक के जड़ा तमाचा

Thu, 30 Jun 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Thu, 30 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Private bus driver hit a slap personnel roadways
श्रावस्ती के बदला चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करते बस आॅपरेटर्स एसोसएिशन के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
। रोडवेज बस अड्डा परिसर में खड़ी बस से सवारियां उतारने का विरोध करने पर प्राइवेट बस के कर्मचारी ने रोडवेज बस के चालक के तमाचा जड़ दिया। इससे गुस्साए रोडवेज चालकों ने फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। रोडवेज चालकों का आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत से प्राइवेट बस कर्मी रोडवेज बस स्टैंड के बाहर बसें खड़ा कर सवारियां भरते हैं। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन



गुरुवार शाम करीब 8:55 बजे प्राइवेट बस के कर्मचारी ने रोडवेज परिसर के अंदर खड़ी एक बस से सवारियां उतारना शुरू कर दीं। यह देख रोडवेज बस चालक ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर कर्मचारी और रोडवेज चालक के बीच विवाद होने लगा। गुस्साए कर्मचारी ने रोडवेज चालक के तमाचा जड़ दिया और सवारियां लेकर चला गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब अन्य रोडवेज कर्मचारियों को हुई तो उन्होंने रोडवेज परिसर के बाहर फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग पर आड़ा-तिरछा बसें खड़ा कर जाम लगा दिया। पिकेट पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया तो चालक भड़क गए। चालकों का ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से प्राइवेट बस चालकों के हौसले बुलंद हैं। तीन दिन पहले भी सवारियों को लेकर ही उन्होंने जाम लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पुलिस ने आकर आश्वासन दिया था कि अब रोडवेज बस अड्डे के बाहर प्राइवेट बसें नहीं खड़ी होंगी। अगर ऐसा होगा तो प्राइवेट बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर उन लोगों ने जाम खोल दिया था। लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते प्राइवेट चालक मान नहीं रहे हैं। रोडवेज चालकों का कहना था कि जब उन्होंने रोडवेज बस से सवारी उतार रहे प्राइवेट बस चालक से मना किया तो उसने उनके साथ गालीगलौज किया।


सूचना पर कादरीगेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरोगा दिनेश कुमार ने रोडवेज चालकों को आश्वासन दिया कि शुक्रवार से प्राइवेट बसें रोडवेज परिसर के बाहर नहीं खड़ी होंगी। न ही प्राइवेट बसों के कर्मचारियों के काउंटर लगने दिए जाएंगे। इसके बाद रोडवेज कर्मियों ने जाम खोल दिया। करीब आधा घंटा जाम लगे रहने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed