{"_id":"c0a829f8e387d3a6e9e2fff8ae904835","slug":"prisoner-death-from-heart-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से कैदी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे वृद्ध कैदी की हार्ट अटैक से गुरुवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना शमसाबाद के गांव चलसरा निवासी जुम्मन खां (79) सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे जुम्मन की तबियत खराब हो गई। बंदी रक्षक दिलीप कुमार कैदी को लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर डाक्टर ने जुम्मन को मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक वेदप्रकाश त्रिपाठी की सूचना पर कैदी का बेटा इस्तिखार समेत परिवार के अन्य लोग आ गए।
इस्तिखार ने बताया कि वर्ष 1993 में गांव के ही याकूब की हत्या में उसके पिता समेत ताऊ सुलेमान, मुन्ने, चाचा लईक को जेल हो गई थी। ताऊ आदि अभी भी जेल में बंद हैं। उधर, जेल अधीक्षक ने बताया कि जुम्मन खां आदि को 19 दिसंबर 1994 में सजा हुई थी। जुम्मन के परिजनाें ने हाईकोर्ट में अपील की थी। इस पर जुम्मन जमानत पर छूट गया था। दोबारा सजा मिलने पर जुम्मन 16 अक्तूबर 2004 को फिर जेल में बंद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन