{"_id":"601555fa8ebc3e5683277b41","slug":"principal-s-salary-stopped-on-financial-irregularities-farrukhabad-news-knp608794448","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में प्रधानाचार्य का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में प्रधानाचार्य का वेतन रोका
विज्ञापन
वित्तीय अनियमितताओं पर प्रधानाचार्य का वेतन रोका
फर्रुखाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने वित्तीय अनियमितताओं में भदंत विजय सोम इंटर कॉलेज संकिसा के प्रधानाचार्य के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है। प्रधानाचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर तीन दिन में अवगत कराने का प्रबंधक को आदेश दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने 27 जनवरी को भदंत विजय सोम इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया था। उपस्थिति पंजिका में किसी भी शिक्षक व कर्मचारी के हस्ताक्षर नहीं मिले थे। शिक्षक शिक्षण कार्य में लगे थे और कुछ शिक्षक बिना प्रार्थना पत्र के ही अवकाश पर थे। प्रधानाचार्य ने कक्षा छह से आठ तक पंजीकृत बच्चों की संख्या 264 बताई। जब डीआईओएस ने उपस्थिति पंजिका देखी तो उसमें 487 बच्चे पंजीकृत मिले।
बच्चों के लिए एमडीएम योजना के तहत खाना बनाने के लिए छह रसोइयों को मानदेय दिया जा रहा है जबकि चार रसोइया ही कार्यरत हैं। जो शिक्षक अनुपस्थित थे, वे कॉलेज नहीं आते हैं। उनको बिना शिक्षण ही वेतन दिया जाता है। इससे मध्याह्न भोजन योजना में सरकारी खाद्यान्न एवं कन्वर्जन कास्ट के गबन की आशंका होने पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को एमडीएम रजिस्टर व कॉलेज के अभिलेखों समेत 28 जनवरी को कार्यालय में बुलाया था।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। डीआईओएस ने कॉलेज में अव्यवस्थाओं, वित्तीय अनियमितताओं एवं दायित्वों का निर्वाह न करने के आरोप में प्रधानाचार्य प्रताप बहादुर सिंह के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है। कॉलेज के प्रबंधक को प्रधानाचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर तीन दिन में अवगत कराने का आदेश दिया है।