{"_id":"649f2e033cb62a0592060085","slug":"principal-died-before-truck-collision-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-63-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Accident: ट्रक की टक्कर से पूर्व प्रधानाचार्य की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Accident: ट्रक की टक्कर से पूर्व प्रधानाचार्य की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
Sat, 01 Jul 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार पूर्व प्रधानाचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के घुमइया रसूलपुर निवासी पूर्व प्रधानाचार्य जबर सिंह (62) सेवानिवृत्त होने के बाद खेती करने लगे। वह गुरुवार को गांव के कप्तान सिंह का ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव के श्याम सिंह, फूल सिंह, शीशराम व बंटी के साथ जनपद शाहजहांपुर की जलालाबाद मंडी में मूंगफली बेचकर रात को दस बजे वापस आ रहे थे। कप्तान सिंह स्वयं ट्रैक्टर चला रहे थे।
विज्ञापन
कुतलूपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। पहिए के नीचे आने से जबर सिंह की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। श्याम सिंह, फूल सिंह व शीशराम के मामूली चोटें आई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवाया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल बंटी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जबर सिंह की मौत की सूचना पर भाई जय सिंह, पत्नी गुड्डी देवी, बेटा गगन, शैलेंद्र , रिंकी, रूबी, उपासना मौके पर पहुंचे। दहाड़े मारकर रोने पीटने लगे। पुत्र गगन ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।