{"_id":"7e1768fdc1e426096734887bf29454e0","slug":"primary-teachers-association-torn-in-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षक संघ दो फाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षक संघ दो फाड़
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दो फाड़ हो गए हैं। बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के अलग-अलग गुटों ने अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन
एक गुट में विजय बहादुर यादव अपने को अध्यक्ष तो दूसरे गुट में भूपेश पाठक अपने को अध्यक्ष बता रहे हैं। बुधवार को दोनों गुटों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अलग-अलग ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपे। जिलाध्यक्ष भूपेश पाठक ने सौंपे ज्ञापन में मांग की कि शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन
मृतक आश्रितों को अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी जाए। शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही ज्ञापन में अन्य मांगें भी शामिल थीं। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह राजपूत, देवेश यादव, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव और अनुराग कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, जिलाध्यक्ष विजय बहादुर यादव ने सौंपे ज्ञापन में मांग की कि परिषदीय विद्यालयों में प्रत्येक बुधवार को वितरण होने वाले दूध के कन्वर्जन कास्ट में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इसलिए दूध वितरण का आदेश निरस्त किया जाए। नवनियुक्त प्रशिक्षु शिक्षकों को मानदेय अविलंब दिया जाए। प्रेरकों को नियमित मानदेय दिया जाए। इसके साथ ही ज्ञापन में अन्य मांगें भी शामिल की गई हैं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव और महामंत्री राजकिशोर शुक्ल आदि मौजूद रहे। वहीं जिलाध्यक्ष ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को भी 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा।