फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   President of Sushil Vaish Ekta Parishad

वैश्य एकता परिषद के सुशील अध्यक्ष, अंकित बने मंत्री

Wed, 18 Aug 2021 05:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
President of Sushil Vaish Ekta Parishad
कार्यक्रम में मौजूद अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
सुशील वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन होने के बाद सुशील गुप्ता ने जिला और नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें अंकित अग्रवाल जिला मंत्री और नगर कमेटी के अध्यक्ष पराग अग्रवाल बनाए गए जबकि नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सोमेश गुप्ता को सौंपी गई। सभी को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष ने समाज की सुरक्षा के लिए जीजान से लगने का भरोसा दिया।
स्टेट बैंक स्थित अग्रवाल सभा भवन में बुधवार को बैठक का आयोजन हुआ। इसमें जिलाध्यक्ष ने पंकज अग्रवाल, डॉ. ऋषिनाथ गुप्ता, संजय गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष व अतुल जैन को मीडिया प्रभारी बनाया। इसके अलावा नगर कार्यकारिणी में पराग अग्रवाल अध्यक्ष, अजीत गुप्ता, रचित अग्रवाल, आशीष गुप्ता, लकी गुप्ता को उपाध्यक्ष, सोमेश गुप्ता को महामंत्री, शैलेश खंडेलवाल और राजकिशोर अग्रवाल को मंत्री, प्रफुल्ल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कमेटी में 13 सदस्य भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज का अस्तित्व बनाए रखने को एकजुट रहना ही होगा। वह हर हाल में समाज की सुरक्षा, संरक्षा के लिए तन, मन और धन से पीछे नहीं हटेंगे। नगर अध्यक्ष पराग अग्रवाल ने कहा कि अब कोई भी वैश्य समाज का शोषण करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। पूरा समाज एक था, है और रहेगा। राधेश्याम गुप्ता ने एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने वैश्य समाज को शहर ही नहीं बल्कि गांव गली तक मजबूत करने की बात कही।
रोहित गुप्ता, डॉ. ऋषिनाथ गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विक्की गुप्ता, गोविंद गुप्ता अनुज गुप्ता, गोल्डी गुप्ता, मनीष अहग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed