फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   President of DM Fatehgarh Festival, SP becomes Secretary

फतेहगढ़ महोत्सव में डीएम अध्यक्ष व एसपी को बनाया गया सचिव

Sun, 20 Dec 2020 06:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
President of DM Fatehgarh Festival, SP becomes Secretary
फतेहगढ़ महोत्सव की बैठक के बाद खड़े पदाधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
डीएम फतेहगढ़ महोत्सव के अध्यक्ष, एसपी बने सचिव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पांचवें फतेहगढ़ महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों ने बैठक कर डीएम को अध्यक्ष व एसपी को सचिव बनाने पर सहमति जताई।
फतेहगढ़ महोत्सव के लिए रविवार को रखा में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि डीएम मानवेंद्र सिंह महोत्सव के अध्यक्ष व एसपी अशोक कुमार मीणा सचिव होंगे। मुख्य संरक्षक जिला पंचायत सदस्य विजय यादव को बनाया गया।
इस बार महोत्सव में छात्र छात्राओं, किसानों, महिलाओं की समस्याओं से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। विजय यादव ने कहा कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य फर्रुखाबाद जनपद की गंगा जमुनी तहजीब को बनाए रखना और भारतीय संस्कृति के बारे में जनमानस को जागरूक करना है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता अनिल मिश्रा और संचालन राजीव बाजपेयी ने किया। पदाधिकारियों ने आम जनता को फतेहगढ़ हमारी विरासत स्मारिका में लेख भेजने के लिए आमंत्रित करने की सहमति दी। इस दौरान शाकिर, राम मुरारी शुक्ला, अनिल कुमार टीटू, अंकुर मिश्रा, यूनुस अंसारी, ओम प्रकाश, वजीउज्जमा खां, शिव कुमार सिंह, रिजवान अहमद ताज, भारती मिश्रा, पंकज चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed