{"_id":"6883c3a1a10bb374ec06000a","slug":"preparations-to-run-new-buses-for-mathura-and-sitapur-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-127339-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मथुरा व सीतापुर के लिए नई बसों को चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मथुरा व सीतापुर के लिए नई बसों को चलाने की तैयारी
Fri, 25 Jul 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्थानीय रोडवेज डिपो को बीते दिन निगम से मिलीं चार नई बसों को मथुरा और सीतापुर चलाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि शुक्रवार को इन बसों को किसी रूट पर नहीं भेजा जा सका। अब डिपो के बेड़े में बसों की संख्या 131 हो गई है।
डिपो के पास इस समय 104 निगम और 27 अनुबंधित बसें हैं। इनमें निगम की करीब 40 बसें दिल्ली, 20 आगरा रूट पर भेजी जा रही हैं। 25 से अधिक बसें कंडम हालत में हैं। यह बसें कागजों में ही चल रही हैं। डिपो को चार बसें मिली हैं। इन बसों को हरदोई होकर सीतापुर तक और आगरा होकर मथुरा तक चलाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि शुक्रवार को भी इन बसों को किसी रूट पर नहीं भेजा गया। जिले से इन दोनों ही रूटों के लिए सवारियों की संख्या काफी अधिक बताई जा रही है।
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि नई बसों को मथुरा और सीतापुर चलाने की तैयारी है। कुछ कागजी कार्रवाई चल रही है। शीघ्र ही शुभारंभ होगा।