फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Preparations for cancellation of arms license of Anupam's private gunner

अनुपम के निजी गनर के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी

Fri, 10 Dec 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations for cancellation of arms license of Anupam's private gunner
फर्रुखाबाद। पुलिस ने अनुपम के निजी गनर की रायफल व बंदूक के लाइसेंस को निरस्त कराने की तैयारी शुरू कर दी है। मोहम्मदाबाद कोतवाली से इस संबंध में रिपोर्ट भेजी गई है। वह मैनपुरी में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे ठेकेदार शमीम हत्याकांड में मैनपुरी जिला जेल में निरुद्ध है। अनुपम के परिजनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। पुलिस अब मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सिनौड़ा ईश्वरीय निवासी बसपा नेता के निजी गनर सरोज कुमार शर्मा की रायफल व दोनाली
विज्ञापन

बंदूक के लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी में जुट गई है। निजी गनर सरोज कुुमार शर्मा के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के संबंध में कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेजी है। इसमें बताया गया कि निजी गनर मैनपुरी में कौशल किशोर दुबे व उनकी पत्नी कृष्णा देवी की हत्या में आरोपी था। रिपोर्ट एसपी कार्यालय में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से एसपी की संस्तुति के बाद रिपोर्ट डीएम कार्यालय में भेजी जाएगी। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने बताया कि अपराधी के खिलाफ शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाती है। इसी क्रम यह रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed