{"_id":"659d92356247cb31e80b08ad","slug":"preparation-to-run-roadways-bus-from-buddhist-pilgrimage-sankisa-to-ayodhya-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1805-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बौद्ध तीर्थ संकिसा से अयोध्या तक रोडवेज बस चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बौद्ध तीर्थ संकिसा से अयोध्या तक रोडवेज बस चलाने की तैयारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर तक पहुंचने के लिए जिले के राम भक्तों को सीधी सेवा देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नई बस सेवा को बौद्ध तीर्थ संकिसा व नीबकरोरी धाम से जोड़ा जाएगा। डिपो को नई बसें मिलने का इंतजार है। इस सेवा से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को भी बड़ा लाभ होना तय माना जा रहा है।
स्थानीय डिपो के बेड़े में 90 बसें थीं। इनमें से 15 बसें उम्र पूरी कर चुकी हैं। शेष 75 बसों में सबसे अधिक दूरी की सेवा दिल्ली आनंद बिहार ही है। डिपो अभी तक जयपुर, देहरादून, हरिद्वार जैसे धार्मिक अथवा किसी भी पर्यटन स्थल के लिए सीधी बस सेवा मुहैया नहीं करवा सका। जिले के धर्मप्रेमियों को गैर प्रांत की बसों अथवा बीच में दूसरी बस बदलकर यात्रा करना मजबूरी है।
अब अयोध्या में भगवान राम की जन्मस्थली को विश्व प्रसिद्ध बना दिया गया है। आराध्य देव की नगरी में जाने के लिए हर कोई उत्साहित है। ऐसे वक्त में स्थानीय डिपो सीधी बस सेवा चलाने की तैयारी में लग गया है। शासन की मंशा है कि असेवित गांवों की जनता और पर्यटन व धार्मिक स्थलों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाए। इसी को देखते हुए अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा चलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
एआरएम आरसी यादव ने बताया कि अयोध्या धाम के लिए जिले के यात्रियों को सीधी बस सेवा प्रदान की जाएगी। निगम को नई बसें मिलने का इंतजार है। दो बसों को अयोध्या रूट पर चलाने का विचार है। इन बसों को हाईवे से होकर भेजा जाएगा। इन बसों को ग्रामीण क्षेत्र नौली, विश्वस्तरीय बौद्ध तीर्थ नगर पंचायत संकिसा और नीबकरोरी धाम होकर अयोध्या तक भेजा जाएगा। इससे जिले की जनता को सीधी सेवा के साथ डिपो को भी बड़ा फायदा होगा।