{"_id":"65a580c95d5959442009bbb4","slug":"preparation-to-provide-eight-hours-electricity-to-kanshiram-colony-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-7338-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कांशीराम कॉलोनी को आठ घंटे बिजली देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कांशीराम कॉलोनी को आठ घंटे बिजली देने की तैयारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढि़या में अब रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति देने की तैयारी विभाग कर रहा है। कॉलोनीवासियों की 15 करोड़ रुपये बकायेदारी के चलते विभाग यह कदम उठाने जा रहा है। बिजली विभाग के उच्चाधिकारी जल्द ही जिलाधिकारी से भेंट कर कार्य योजना तैयार करेंगे।
कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढि़या में 1296 आवास बने हैं। यहां की आबादी लगभग 5500 से ज्यादा है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों से विभाग का करीब 15 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। कई बार कहने के बावजूद लोगों ने बिल जमा नहीं किए। मौजूदा समय में लगभग 700 कनेक्शन परमानेंट डिसकनेक्शन (पीडी) हो चुके हैं।
सिर्फ 20 कनेक्शनधारी ही बिजली का बिल जमा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अधिकारियों द्वारा राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश पर विभाग अब कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढि़या पर शिकंजा कसने जा रहा है। विभाग मसौदा तैयार कर रहा है कि जब तक कॉलोनी से पूरे बिल की वसूली नहीं हो जाती, तब तक रोस्टर के अनुसार उन्हें आठ घंटे बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी जाएगी। अधिशासी अभियंता शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढि़या में लगभग 15 करोड़ रुपया बकाया है। वसूली को लेकर डीएम से मुलाकात की जाएगी। कॉलोनीवासियों को बिल जमा करने के लिए एक से दो माह की छूट दी जाएगी। फिर भी वह लोग बिल जमा नहीं करते हैं तो उन्हें रोस्टर के अनुसार आठ घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह निर्णय लिया जा रहा है।