फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prenatal ultrasound service stopped for two and a half months

Farrukhabad News: ढाई माह से प्रसव पूर्व अल्ट्रासाउंड सेवा ठप

Sun, 21 Sep 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 21 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prenatal ultrasound service stopped for two and a half months
फर्रुखाबाद। दो अक्तूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़े में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का नारा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में ढाई माह से प्रसव पूर्व अल्ट्रासाउंड सेवा ठप चल रही है। इससे गर्भवती महिलाओं को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


जनपद के किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने से जिले के 12 निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर निशुल्क जांच के लिए संबद्ध किए गए हैं। इन सेंटरों पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव से पहले अल्ट्रासाउंड जांच कराई जाती है। विभाग से प्रति अल्ट्रासाउंड 425 रुपये भुगतान किया जाता है। विभागीय जानकारी के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जून तक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर 4357 महिलाओं की जांच की गई।
विज्ञापन

इससे औसतन 1450 गर्भवती महिलाओं की प्रति माह अल्ट्रासाउंड जांच की जा रही है। जुलाई से पोर्टल अपडेट के पेच में अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह ठप हो गई। इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन काे 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का नारा देकर अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हकीकत यह है कि स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्थाओं के चलते महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। निजी स्तर पर अल्ट्रासाउंड जांच के लिए 700 से 800 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। प्रसूताओं को अस्पताल से पोषण आहार का भी भुगतान नहीं हो रहा है। उन्हें जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। इससे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की पोल स्वास्थ्य विभाग ही खोल रहा है।


एसीएमओ डॉ.दलवीर सिंह ने बताया कि शासन स्तर से ही पोर्टल अपडेट किया जा रहा है। पोर्टल न चलने से गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पा रही है। पोर्टल चालू होने के बाद ही सेवाएं शुरू हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed