फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pregnant woman dies due to collision between tractor-trolley laden with potatoes

Farrukhabad News: आलू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से गर्भवती की मौत

Tue, 05 Mar 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies due to collision between tractor-trolley laden with potatoes
कायमगंज। आलू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती महिला की मौके पर मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद एसडीएम के पहुंचने के बाद परिजनों ने शव उठने दिया।
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रुखइया निवासी धर्मेंद्र राजपूत की पत्नी शिखा देवी(22) गर्भ से थीं। सोमवार को शिखा अपने जेठ पुष्पेंद्र के साथ बाइक से कायमगंज अल्ट्रासाउंड कराने के बाद घर जा रहीं थीं। अचरा रोड पर लुधैया चौराहे के पास सामने से ट्रैक्टर आ रहा था। उसमें दो ट्रालियां जोड़कर आलू लदा था। बारिश के कारण संकरी सड़क किनारे फुटपाथ पर कीचड़ था। पुष्पेंद्र ने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर ली।
विज्ञापन

उनके पास से ट्रैक्टर तो गुजर गया। जब आलू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली गुजरी तो महिला से टकरा गई। इसके पीछे जुड़ी दूसरी ट्राॅली के पहिये की चपेट में शिखा आ गईं। पुष्पेंद्र बाइक से दूर जा गिरे। इससे वे बच गए। शिखा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सड़क किनारे शव देखने के लिए लगी भीड़ से आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर सीओ सतेंद्र सिंह व कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शमसाबाद, कंपिल व मेरापुर थाने का भी फोर्स बुला लिया गया। परिजन चालक की गिरफ्तारी व मौके पर डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। करीब दो घंटे तक चली कवायद के बाद एसडीएम यदुवंश कुमार मौके पर पहुंचे।एसडीएम व सीओ ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्राॅली कब्जे में ले ली। शिखा की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। पति धर्मेंद्र दिल्ली में रहकर चालक की नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------


एक ही घर में हुई दो बहनों की शादी

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव नैगवां निवासी गिरन्द सिंह की बड़ी बेटी संगीता उर्फ राजो की शादी गांव रुखइया निवासी पुष्पेंद्र राजपूत के साथ हुई है। करीब दो वर्ष पहले पुष्पेंद्र के छोटे भाई धर्मेंद्र की शादी संगीता की छोटी बहन शिखा के साथ हुई थी। शिखा का पुष्पेंद्र से जीजा-साली का भी रिश्ता था। शिखा के प्रसव में कुछ समय ही था।इससे पुष्पेंद्र उनका अल्ट्रासाउंड कराकर डॉक्टर को दिखाने के बाद घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed