{"_id":"68335a5b3eef6bbaa00499f1","slug":"pregnant-woman-called-her-father-and-committed-suicide-by-hanging-herself-farrukhabad-news-c-12-knp1035-1125762-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गर्भवती ने पिता को फोन किया, फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गर्भवती ने पिता को फोन किया, फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। पति से मायके जाने की जिद पर अड़ी गर्भवती ने पिता को फोन से सूचना देकर फंदा लगा लिया। पिता की जानकारी पर गांव में ही रहने वाले उसके बहनोई महिला के घर गए। दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे पर लटकी थी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने महिला के ससुर को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दुर्गूपुर निवासी अनुज मिश्रा की शादी करीब ढाई वर्ष पहले जिला इटावा थाना व कसबा सैफई क्षेत्र के गांव बाबा नगला निवासी कृष्णकांत की बेटी गुंजन (25) से हुई थी। रविवार को गुंजन ने पति से मायके जाने के लिए कहा। अनुज उसकी बात अनसुनी कर घर से चला गया। ससुर भी घर पर मौजूद नहीं थे। सास राज किशोरी थीं। घर पर मजदूर काम कर रहे थे। गुंजन ने कमरा अंदर से बंद कर साड़ी से फंदा लगा लिया।
दुर्गूपुर में ही रहने वाले गुंजन के फूफा ओमेंद्र शुक्ला उसके घर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर उन्होंने गुंजन को फंदे से नीचे उतारा। फूफा व ससुरालीजन गुंजन को प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ओमेंद्र शुक्ला ने बताया कि साले कृष्णकांत ने फोन कर उन्हें जानकारी दी कि गुंजन ने फंदा लगा लिया है। घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो गुंजन को फंदे से लटका पाया। सूचना कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुंजन के पिता कृष्णकांत व अन्य परिजन भी पहुंचे। मृतका का एक वर्ष का पुत्र अयांश है। गुंजन पांच माह की गर्भवती थी। पुलिस ससुर संतोष मिश्रा को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।