{"_id":"60ec71b38ebc3ec1f80a9162","slug":"prashashak-who-incurred-more-than-25-lakhs-will-be-crossed-checked-farrukhabad-news-knp6397949124","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख से अधिक खर्च पर प्रशासकों की जांच को टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख से अधिक खर्च पर प्रशासकों की जांच को टीमें गठित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में 25 लाख से अधिक खर्च करने वाले प्रशासकों की जांच के लिए अधिकारियों की टीमें गठित कर दी गई हैं। इन ग्राम पंचायतों की जांच के शासन से आदेश दिए गए थे।
25 दिसंबर 2020 को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने पर सभी ब्लॉकों में ग्राम पंचायतों का खाता संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त किए गए थे। शासन से की गई समीक्षा में एक जनवरी से 31 मई तक 25 लाख से अधिक खर्च करने वाली तीन ग्राम पंचायतें चिह्नित की गईं। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सीडीओ को पत्र भेजकर जांच कराने के आदेश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी एम.अरून्मोली ने बढ़पुर की ग्राम पंचायत याकूतगंज में 25.44 लाख खर्च की जांच डीआरडीए के पीडी व सहायक अभियंता को सौंपी। मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत मदनपुर में 30.24 लाख खर्च होने की जांच डीएसटीओ व एक्सईएन आरईडी, जबकि पिपरगांव में 47.25 लाखा खर्च की जांच जिला कृषि अधिकारी व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी करेंगे। सीडीओ ने पांच दिन में जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
25 तक पंचायतघरों का निर्माण पूर्ण करने के आदेश
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत राज अधिकारी शिवशंकर सिंह ने सभी बीडीओ व एडीओ को पत्र जारी कर 25 जुलाई तक पंचायत भवनों का निर्माण पूर्ण कराने के आदेश दिए। उन्होंने पंचायतों भवनों की जिओ टैगिंग कराकर क्रियाशील करने की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा है।(संवाद)