फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pradhan's grandson fired celebratory shots with a licensed gun, killing a young man.

Farrukhabad News: प्रधान के पौत्र ने लाइसेंसी बंदूक से की हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

Fri, 05 Dec 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's grandson fired celebratory shots with a licensed gun, killing a young man.
अंशु की फाइल फोटो। - फोटो : अंशु की फाइल फोटो।
कमालगंज। सैनिक के पुत्र के नामकरण संस्कार में शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे डीजे पर डांस के दौरान एक प्रधान के पौत्र ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष में फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद लोग मौके से भाग गए। परिजन शव उठाकर अपने घर ले गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उमरा नगला निवासी सैनिक अंजुल यादव के पुत्र का शुक्रवार को नामकरण संस्कार था। उसमें डीजे पर के लिए डांसर बुलाई गई थीं। रात करीब साढ़े आठ बजे स्टेज पर डांस चल रहा था। इसी दाैरान पड़ोसी गांव के एक प्रधान अपने पौत्र के साथ लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर पहुंचे। स्टेज पर गाना के दौरान प्रधान का पौत्र फायरिंग करने लगा। गोली कुछ दूर खड़े गांव के ही अंशू यादव (20) के सीने में जा लगी। गोली लगते ही अंशू जमीन पर गिर गया और लोग भागने लगे। स्टेज का कार्यक्रम बंद हो गया और घटनास्थल पर सन्नाटा पसर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पिता किंदरपाल यादव, बड़ा भाी बरवेश, मां कृष्णा देवी समेत परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन अंशू का शव उठाकर अपने घर ले गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेकर आयोजकों से पूछताछ की। कुछ ही देर में सीओ अमृतपुर संजय वर्मा भी पहुंच गए। घटना के बाद मौके से फरार लाइसेंसधारक प्रधान और उसके पौत्र की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। मगर देर रात तक सफलता नहीं मिली। अंशू की दो शादीशुदा बहनें हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया है। प्रधान और उसके पौत्र की तलाश में टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने के बाद अंशू का तमाम खून घटनास्थल पर निकल गया। परिजन शव उठाकर अपने घर ले गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने पानी डालकर खून को धुलकर सबूत भी मिटा दिए। पुलिस ने खून साफ करने वालों की भी जानकारी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed