फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   pradarshan,farrukhabad news

डाटा फीडिंग न होने से पीआरडी जवानों में आक्रोश

Tue, 21 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
pradarshan,farrukhabad news
फर्रुखाबाद। एक वर्ष से डाटा फीड न होने से सोमवार को पीआरडी जवानों ने आक्रोश जताया। उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी से शिकायत कर शैक्षिक प्रमाणपत्र जमा होने और रुपये लेने के बाद भी डाटा फीड न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जनपद में करीब 400 से अधिक पीआरडी जवान हैं। शासन ने सभी पीआरडी जवानों का सत्यापन कर ऑनलाइन डाटा फीड करने का आदेश दिया था। डाटा फीड होने के बाद ही उन्हें विभागीय ड्यूटी पर लेने के निर्देश हैं। इससे डाटा फीडिंग के लिए पीआरडी जवानों से शैक्षिक प्रमाणपत्र, 15 व 22 दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के अलावा अन्य अभिलेख जमा कराए गए।
विज्ञापन

असली कागज जमा कराने के बाद कुछ पीआरडी जवानों को ही कार्यालय से रिसीविंग दी गई। अभी तक अधिकांश का डाटा फीड न होने से उन्हें ड्यूटी नहीं मिल पा रही है। इससे परेशान नवाबगंज ब्लाक के 21 पीआरडी जवानों ने जिला युवा कल्याण अधिकारी से लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि लिपिक ने मूल अभिलेख जमा कराने के बाद भी उनकी डाटा फीडिंग नहीं की। न तो उनके अभिलेख वापस किए जा रहे हैं और न ही फीडिंग न करने का कारण बताया जा रहा है।
पीआरडी जवानों ने आरोप लगाया कि डाटा फीडिंग के नाम पर उन लोगों से दो हजार से सात हजार रुपये तक जमा कराए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। ड्यूटी के नाम पर भी एक से दो हजार रुपये प्रतिमाह लिए जाते हैं। दलवीर सिंह, रामदास, सर्वेश कुुमार, रामशरन, भागीरथ आदि मौजूद रहे।

जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 92 पीआरडी जवानों का डाटा फीड हुआ है, जबकि 283 का पंजीकरण किया गया। फीडिंग का काम चल रहा है। पीआरडी जवानों की शिकायत व आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उनका डाटा भी फीड कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed