फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Practical examination will be conducted under the surveillance of CCTV control room

Farrukhabad News: सीसीटीवी कंट्रोल रूम की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

Thu, 15 May 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 15 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Practical examination will be conducted under the surveillance of CCTV control room
कमालगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की प्रयोगात्मक परीक्षा में अब काॅलेज प्रबंधक व परीक्षक छात्रों को अंक नहीं लुटा पाएंगे। 80 प्रतिशत से अधिक अंक देने पर परीक्षक को छात्र वार कारण बताकर टिप्पणी अंकित करनी होगी। परीक्षा सीसीटीवी कंट्रोल रूम की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा में 75 में से 73,74 व 75 नंबर देने वाले करीब 600 परीक्षकों को विश्वविद्यालय ने डिबार कर दिया है। इसके बाद विश्वविद्यालय ने अब नए निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार की ओर से उक्त निर्देश गुरुवार को काॅलेज प्राचार्यों को प्राप्त हुए। जिसके अनुसार अब परीक्षकों द्वारा दिए गए अंक पोर्टल पर चढ़ने के बाद हार्ड कॉपी पर परीक्षकों को हस्ताक्षर करने होंगे। हस्ताक्षरित कापी पोर्टल पर स्कैन करनी होगी।
विज्ञापन

दरअसल अभी कुछ कॉलेज प्रबंधक सूची में से अपने मनमाफिक परीक्षक से ओटीपी पूछकर छात्रों के नंबर अपलोड करा देते थे। कुछ छात्रों को 75 में पूरे 75 नंबर दे दिए गए। अब परीक्षक को 80 प्रतिशत से अधिक नंबर देने पर ही छात्र के काॅलम में टिप्पणी लिखनी होगी कि छात्र ने ऐसा क्या प्रदर्शित किया, जिससे वह इतने अधिक नंबर का हकदार है। हस्ताक्षरित सूची स्कैन होने से अब परीक्षक को हर हाल में काॅलेज में भौतिक रूप से उपस्थित भी होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपी पीजी काॅलेज के प्राचार्य डॉ एसबी सागर ने बताया कि अब नए निर्देशों के अनुसार ही प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। जिन शिक्षकों को अधिक अंक देने पर डिबार किया गया। उन्हें विश्वविद्यालय में एक सप्ताह में स्वयं उपस्थित होकर आधार, पैन, नियुक्ति पत्र, अधिक अंक देने का स्पष्टीकरण क्षमा याचना सहित देना होगा। तभी भविष्य में उन्हें परीक्षक बनाने पर विचार किया जाएगा। आरोपी महाविद्यालयों की ओर से भी शपथ पत्र लिया जाएगा कि भविष्य में इतने अधिक नंबर देने की पुनरावृत्ति नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed