फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ppe kit throw in pit in farrukhabad

खाई में फेंकी गई पीपीई किट से संक्रमण का खतरा, जानकारी पर मचा कोहराम

Wed, 08 Jul 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
ppe kit throw in pit in farrukhabad
बरौन अस्पताल से कुछ दूरी पर पड़ी पीपीई किट व अन्य सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में रोड के किनारे खाई में पीपीई किट और पॉलिथीन में कुछ कपड़े, तीन-चार दवाई की सीसी पड़ी होने से लोगों में दहशत है। आसपास के किसानों का कहना है कि किसी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने ही यहां पीपीई किट फेंकी है। इससे हम लोग संक्रमित हो सकते हैं।
विज्ञापन

बरौन सीएचसी में 25 जून तक कोविड एल-1 अस्पताल चल रहा था। यहां कोरोना के पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जाता था। मगर अब यहां बंद कर दिया गया है। खतरनाक संक्रमण से बचने को प्रयोग में लाई जाने वाली पीपीई किट को सीएचसी से कुछ कदम दूर सड़क किनारे खाई में खुले में फेंका गया है। इस किट के पास ही एक पॉलिथीन में कुछ अन्य कपड़े भी रखे हैं। यही नहीं वहीं तीन-चार दवाइयों की बोतलें भी डाली गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दुर्घटना के वक्त लोग पहुंचे, तो वहां पीपीई किट देख हड़ंकप मच गया। आसपास के किसानों का कहना है कि यह किसी स्वास्थ्य कर्मचारी ने ही यहां फेंकी हैं। इससे सबसे ज्यादा खतरा घुमंतू जानवरों और हम आसपास निकलने वाले किसानों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बरौन सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मेरे यहां से अब पीपीई किट कोई नहीं प्रयोग करता है। यदि वहां पड़ी है, तो वह इसे दिखवा कर उठवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed