{"_id":"69af241bc24dd1865e00f92a","slug":"power-went-off-for-nine-hours-without-notice-farrukhabad-news-c-222-1-frk1011-138596-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिना सूचना नौ घंटे गुल रही बिजली, 15 हजार उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिना सूचना नौ घंटे गुल रही बिजली, 15 हजार उपभोक्ता परेशान
Tue, 10 Mar 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से सोमवार को बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति ठप रहने से करीब 15 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ता परेशान रहे। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक करीब नौ घंटे तक बिजली न मिलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उखरा पावर ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत लाइन खींचने के कार्य के लिए शनिवार और रविवार को मेगा ब्लॉक रखा गया था, जिसकी जानकारी उपभोक्ताओं को दी गई थी। हालांकि सोमवार को भी बिना किसी सूचना के विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली गुल रहने से लोग लगातार विद्युत उपकेंद्र पर फोन करते रहे, लेकिन किसी कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। वहीं किसान भी निजी नलकूपों पर बिजली न पहुंचने से परेशान होकर जानकारी लेने के लिए बिजलीघर के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने बताया कि दो दिन कार्य होने के बाद कुछ काम बाकी रह गया था। इसके चलते ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के इंजीनियरों ने सोमवार को दो घंटे का शटडाउन मांगा था, लेकिन कार्य पूरा न होने के कारण शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।