फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Potholes on roads remain unfilled, causing injuries to pedestrians

Farrukhabad News: नहीं भरे सड़कों के गड्ढे, चोटिल हो रहे राहगीर

Wed, 08 Oct 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 08 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Potholes on roads remain unfilled, causing injuries to pedestrians
फोटो-08, चिलसरा रोड पुरानी चुंगी पर मुख्यमार्ग में गड्ढे। संवाद
फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार ने नवरात्र से पहले अभियान चलाकर सड़कों और गलियों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए थे। नगर पालिका परिषद ने इन आदेशों पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

लिहाजा गलियां ही नहीं मुख्यमार्गों पर गड्ढे हादसे की वजह बन रहे हैं। लोग आए दिन चोटिल हो रहे। बारिश के दौरान शहर की कई सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। नगर पालिका तिराहे से चिलसरा चुंगी जाने वाले मार्ग पर वाल्मीकि आश्रम से पहले आठ-दस गड्ढे हैं।
विज्ञापन

यहां ढलान की वजह से वाहन की रफ्तार तेज रहती है, ऐसे में गड्ढे होने से लोग अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा पुरानी चुंगी के पास करीब 20 मीटर दूर तक पक्की सड़क पूरी तरह गायब हो गई। यहां गिट्टी और बारिश होने पर जलभराव ही नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ढुइया तिराहे से छोटे-बड़े सरकार की दरगाह जाने वाली मुख्य गली में छह-सात स्थानों पर गड्ढे हैं। एक स्थान पर तो कीचड़ भरा है। इससे निकलना मुश्किल है।
सफाई कर्मी गड्ढों में भर रहे नालियाें का कीचड़
नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने आठ दिन पहले चिलसरा रोड ढुइया से छोटे-बड़े सरकार की दरगाह जाने वाले मार्ग की नालियों का साफ किया था। उसका कीचड़ किनारे लगा दिया। कीचड़ सूख गया तो उसे उठाकर डलावघर में पहुंचाने की बजाय मुख्य गली में पांच-छह स्थानों पर हुए गहरे गड्ढों में भर दिया। अब उसमें पानी भरने से स्थान कीचड़ में तब्दील हो गया। इससे दिक्कतें खड़ी हो गई हैं।

पुरानी चुंगी पर कच्चा फुटपाथ होने की वजह से बारिश में जलभराव होता रहा। लिहाजा सड़क को नुकसान हुआ। अब दोनों तरफ फुटपाथ का निर्माण अंतिम दौर में है। इसके बाद सड़क बनवाई जाएगी। ढुइया में पाइप लाइन खराब होने पर गड्ढे होते हैं। उनकी भी मरम्मत करवाई जाएगी।
-विनोद कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।

फोटो-08, चिलसरा रोड पुरानी चुंगी पर मुख्यमार्ग में गड्ढे। संवाद

फोटो-08, चिलसरा रोड पुरानी चुंगी पर मुख्यमार्ग में गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed