{"_id":"691a171b7e417b643302f351","slug":"potatoes-to-be-sold-in-silchar-assam-second-rack-loaded-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-132797-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: असम के सिलचर में बिकेगा आलू, दूसरी रैक लोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: असम के सिलचर में बिकेगा आलू, दूसरी रैक लोड
Sun, 16 Nov 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। असम की सिलचर मंडी में जनपद का आलू बिकेगा। रविवार को व्यापारियों ने आलू की दूसरी रैक लोड की। इससे शीतगृहों में भंडारित आलू का भाव बढ़ने की उम्मीद है।
जिले के 109 शीतगृहों में 779685.65 मीट्रिक टन आलू भंडारित था। सितंबर-अक्तूबर में आलू की बोआई होने से निकासी की रफ्तार बढ़ी, लेकिन 31 अक्तूबर तक शीतगृह खाली नहीं हो सके। नवंबर का आधा माह बीतने के बावजूद शीतगृहों में करीब 10 फीसदी 80 हजार मीट्रिक टन आलू भंडारित है।
अब दूसरे प्रांतों से आलू की मांग आने से जिले से लोडिंग तेज हो गई है। रविवार को आसाम के सिलचर मंडी के लिए आलू की दूसरी रैक लोड की गई। इसमें करीब 20 हजार बोरा आलू भेजा जा रहा है। व्यापारियों ने जिले में 1300 रुपये प्रति क्विंटल आलू की खरीद की।
विज्ञापन
आलू व्यापारी वृंदावन मिश्र ने बताया कि 10 नवंबर को आलू की पहली रैक सिलचर भेजी गई थी। मांग आने से दूसरी रैक भी लोड कराई गई। आलू की रैक लोड होने से भाव बढ़ने की उम्मीद है। (संवाद)