{"_id":"6935c7a6472d1b6734074974","slug":"potato-trade-increased-in-the-market-but-resources-did-not-improve-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-133903-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मंडी में आलू का व्यापार बढ़ा, संसाधनों में सुधार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मंडी में आलू का व्यापार बढ़ा, संसाधनों में सुधार नहीं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में अब दिनों दिन आलू का कारोबार बढ़ रहा है। इन दिनों मंडी में किसान, व्यापारी व आढ़तियों सहित करीब 500 से अधिक लोगों की भीड़ रहती है। दो धान क्रय केंद्र भी संचालित हैं। इसके बावजूद लाखों का राजस्व लेने वाला मंडी प्रशासन दैनिक सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।
सातनपुर मंडी में प्रमुख रूप से आलू का कारोबार होता है। इसके अलावा अनाज व सब्जी मंडी भी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान व गेहूं की सरकारी खरीद के लिए दो से तीन क्रय केंद्र भी बनाए जाते हैं। इससे पूरे वर्ष मंडी में किसान, व्यापारी व आढ़तियों की भीड़ रहती है। मंडी से प्रति वर्ष करीब 10 से 12 करोड़ रुपये राजस्व भी मिलता है। इन दिनों मंडी में आलू का कारोबार दिनों दिन बढ़ रहा है। इससे राजस्व में भी इजाफा हो रहा है। मंडी के हालात पर नजर डालें तो मंडी में अधिकांश लाइटें खराब हैं। अनाज मंडी में हाईमास्ट लाइट का मात्र एक बल्ब ही जलता है। इससे अनाज मंडी में अंधेरा रहता है। आलू मंडी मंडी में भी कई लाइटें खराब होने से पर्याप्त रोशनी नहीं है। इसके अलावा कई हैंडपंप खराब हैं। मंडी में लगे वाटरकूलर तीन वर्ष पहले ही कबाड़ हो चुके हैं। छह माह पहले मंडी से पांच वाटरकूलर लगाने के लिए प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया था। इसके बावजूद वाटर कूलर नहीं लगे।
अनाज मंडी के आढ़ती अरुण मिश्र ने बताया कि अव्यवस्थाएं हावी हैं। मंडी में सफाई व्यवस्था बदहाल है। लाइट की व्यवस्था न हाेने से चोरों का भी आतंक रहता है। न तो बिजली मिल रही है और न ही बिजली कनेक्शन। सभी खंभों पर लगी लाइटें खराब हैं। एक हैंडपंप के अलावा सभी खराब पड़े हैं। कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं जिम्मेदार मंडी सचिव अनूप कुमार दीक्षित ने बताया कि आढ़ती बिजली विभाग में आवेदन करें, कनेक्शन दिया जाएगा। वाटर कूलर के लिए निदेशालय प्रस्ताव भेजा चुका है। मंडी की सफाई व अन्य व्यवस्थाएं शीघ्र ही दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा।