{"_id":"696fd18ad63ed051ed03ab64","slug":"potato-sales-resumed-at-the-market-after-bidding-took-place-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-136170-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मंडी में बोली लगाकर फिर शुरू हुई आलू की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मंडी में बोली लगाकर फिर शुरू हुई आलू की बिक्री
Wed, 21 Jan 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो-24 कमालगंज मंडी में आलू की बिक्री को बोली लगवाते मंडी सचिव अनूप कुमार दीक्षित। संवाद
कमालगंज। विवाद के बाद कमालगंज मंडी में आलू की बिक्री बोली लगाकर फिर शुरू की गई। फर्रुखाबाद से पहुंचे प्रभारी मंडी सचिव ने अपने सामने बोली लगवाई। 211 रुपये पैकेट (50 किलो) से शुरू बोली 269 रुपये पैकेट यानी 538 रुपये क्विंटल तक पहुंची।
कृषि उत्पादन मंडी समिति कमालगंज में 31 दिसंबर को आलू मंडी का शुभारंभ भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने किया था। उन्होंने फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी की तरह ही बोली लगाकर आलू बिक्री की व्यवस्था शुरू कराई थी। जब तक प्रभारी मंडी सचिव अनूप कुमार दीक्षित आते रहे, तब तक नीलामी बोली से ही बिक्री होती रही। उसके बाद बोली बंद हो गई।
मंगलवार को इसे लेकर विवाद की स्थिति बनी। आढ़ती संजय कमल ने सचिव से फोन पर बात कर बताया कि बोली न लगने से मंडी का हाल खराब हो रहा है। इस पर सचिव अनूप कुमार दीक्षित कमालगंज मंडी पहुंचे। सबसे पहले मुख्तार की आढ़त पर उन्होंने अपने सामने बोली लगवाई। श्यामबाबू ने बोली की आवाज लगाई। फिर गौरव की आढ़त पर बोली लगी। अधिकतम भाव वाले आलू में 211 रुपये से शुरू हुई बोली 58 रुपये तक बढ़कर 269 रुपये पैकेट तक पहुंची।
विज्ञापन
सुपर गुणवत्ता का यह आलू टढ़उआ गांव के किसान हेमराज का था। बड़ा साइज होने से तीन बीघा में 146 पैकेट आलू निकला। किसान मोनू मिश्रा के आलू की बोली 211 से बढ़कर 261 रुपये पैकेट तक गई। सचिव अनूप कुमार दीक्षित ने बताया की कमालगंज मंडी अच्छे से चलेगी। एसआईआर में ड्यूटी के कारण वह मंडी में नहीं आ पाए थे।