{"_id":"600708dc8ebc3e333c45248e","slug":"potato-price-dropped-farmers-struggling-to-recover-cost-farrukhabad-news-knp6069276127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू का भाव गिरा, लागत निकलने के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू का भाव गिरा, लागत निकलने के लाले
विज्ञापन
सातनपुर मंडी में आलू तौलते पल्लेदार।
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मंडी में आलू का भाव गिरने से किसानों की लागत निकलने के भी लाले पड़ गए हैं। पहले अच्छा भाव मिलने से मुनाफा कमाने का सपना देख रहे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अब खेत में गेहूं की बुवाई के चक्कर में आलू खोदना किसानों की मजबूरी है।
सातनपुर मंडी में मंगलवार को करीब 70 ट्रक आलू की आवक हुई। भाव मंदा रहने से किसानों के चेहरे मुरझाए रहे। सुबह सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला आलू 650 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका। इसके बाद भाव में गिरावट जारी रही। 540 रुपये प्रति क्विंटल तक के दाम में बिक्री हुई। इससे किसान मायूस दिखे।
उनका कहना था कि बुवाई के दौरान उन्होंने 2500 से 3000 रुपये क्विंटल तक का बीज खरीदकर बोया। फसल तैयार हुई तो आलू का भाव चौथाई भी नहीं रहा। इससे मुनाफा कमाने का सपना देख रहे किसानों को लागत निकलना भी मुश्किल हो रहा है।