{"_id":"8a84d11f3453dd2c120a91ed1afa6bf0","slug":"potato-mandi-road-hit-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू मंडी रोड पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू मंडी रोड पर लगा जाम
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू मंडी में शनिवार को भी आलू की जबरदस्त आवक हुई। इससे भाव 10 रुपये प्रति क्विंटल गिर गए वहीं मंडी गेट पर जाम लग गया। आलू
विज्ञापन
के भाव 651 रुपया प्रति क्विंटल होने के चलते मंडी में आलू की आवक शनिवार
देर शाम तक बनी रही।
सामान्य दिनों में शाम तीन बजे के बाद मंडी में आलू लाने पर आढ़तियों ने पाबंदी लगा दी थी। लेकिन शुक्रवार को हुई दिन भर बारिश के चलते खुदाई प्रभावित रही थी। शनिवार को बारिश थमने से दोपहर 2 बजे तक मंडी सामान्य चली। लेकिन 2 बजे के बाद से आलू ट्रैक्टरों का रेला आना शुरू हुआ।
यह देर शाम तक जारी रहा। आवक अधिक होने के चलते भाव कल की अपेक्षा 10 रुपये टूटकर 641 पर बंद हुआ। दोपहर 3 बजे के बाद से बाहर की मंडियों के लिए ट्रकों का निकलना शुरू ही हुआ था कि बाहर खड़े ट्रैक्टरों की वजह से जाम की स्थिति बन गई। देर रात तक जाम खुलवाया नहीं जा सका था।
ट्रक घुसने से भोलेपुर क्रासिंग पर जाम
फर्रुखाबाद। भोलेपुर क्रासिंग के पास ट्रक के घुस आने से जाम लग गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्नलगंज चौकी पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया। शनिवार सुबह फतेहगढ़ से आ रहा एक ट्रक नो इंट्री के बावजूद फतेहगढ़ से भोलेपुर क्रासिंग की ओर घुस आया।
इससे क्रासिंग पर जाम लग गया। ट्रक के फंसने के चलते फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ मुख्यमार्ग पर टेंपो व अन्य वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम लगा देख कर्नलगंज चौकी पुलिस ने जाम खुलवाना शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को जमकर हड़काया।