{"_id":"659d928dd522c3966c0a90cd","slug":"potato-digging-disrupted-due-to-rain-and-strong-wind-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-7139-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तेज हवा के साथ बारिश से आलू की खोदाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तेज हवा के साथ बारिश से आलू की खोदाई बाधित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो दिन से छाए हल्के बादल मंगलवार सुबह ही बरस गए। इससे जहां ठिठुरन बढ़ी, वहीं आलू किसानों की धड़कनें तेज हो गईं। बारिश से खेतों में आलू की खोदाई बाधित रही। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो रबी की फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है।
जनपद में इन दिनों किसान खेतों में खड़ी आलू की कच्ची फसल खोदकर गेहूं की बुआई करने की तैयारी में है। इससे आलू की खोदाई तेजी से चल रही है। पिछले दो दिनों से मौसम ने करवट बदले और हल्के बादल छाए रहे। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
करीब आधा घंटा तक बारिश हुई। इससे आलू की खोदाई प्रभावित होने से किसान काफी चिंतित दिखे। जिले के कई क्षेत्र में बारिश अधिक होने से खेतों में पानी भर गया। इससे आलू की खोदाई ठप रही। वहीं हल्की बारिश वाले क्षेत्र में मौसम साफ होने पर बुधवार से खोदाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिक बारिश नहीं हुई। इससे गेहूं, गन्ना, तंबाकू आदि रबी की सभी फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है। आम के पौधों की धुलाई हो जाने से बौर अच्छा आएगा। यदि मौसम साफ हो जाता है तो आलू की फसल में भी कोई नुकसान नहीं है।
बढ़ी गलन, सरसों और केले की फसल को नुकसान की आशंका
कायमगंज। कई दिनों से कोहरा के साथ पाला गिरने से मौसम में काफी ठंडक थी। सुबह कोहरे के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे कोहरा तो खत्म हो गया मगर मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। कुछ देर बाद धूप निकल आई, लेकिन यह धूप गलन के आगे बेअसर रही। धूप में भी रुक रुककर बारिश होती रही। सड़कों के किनारे कीचड़ हो गया। लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। वहीं बेमौसम बारिश कई फसलों के लिए नुकसानदायक है। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में खड़ी तंबाकू, आलू, सरसों व केले आदि की फसल में उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। तंबाकू में कबरा व आलू में झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है। गांव बख्तेरापुर निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश का पानी फसलों के लिए नुकसानदेय है।आलू में झुलसा, सरसों में माहू, केले के पत्ते सूखने लगेंगे। बढ़वार रुक जाएगी। किसान बबलू का कहना है कि अगैती गेहूं व सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खुदे पड़े आलू में भी नुकसान है। तंबाकू के लिए तो बारिश जहर का काम करेगी। (संवाद)
मंडी में आलू की आवक घटी
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में मंगलवार को आलू की आवक कम रही है। मंडी में करीब 80 ट्रक आलू पहुंचा। अधिकतर आलू 601 रुपये से लेकर 721 रुपये प्रति क्विंटल बिका। बारिश से मंडी में कई स्थानों पर कीचड़ हो जाने से किसानों व आढ़तियोें को काफी असुविधा रही। हालांकि आलू की आवक कम होने से गनीमत रही। दोपहर बाद मंडी में सन्नाटा सा हो गया। (संवाद)