फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Porcupines installed at Dilip's hut site halted erosion; house stands at the river mouth.

Farrukhabad News: दिलीप की मड़ैया में परकोपाइन लगाए, कटान रुका, मुहाने पर मकान

Wed, 15 Jul 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Porcupines installed at Dilip's hut site halted erosion; house stands at the river mouth.
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के दिलीप की मड़ैया गांव में गंगा के तेज हो रहे कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने कई स्थानों पर परकोपाइन लगाए हैं। इससे कटान कम हुआ है। हालांकि कई मकान धार के मुहाने पर हैं। एक मकानों के पक्की फर्श गंगा के कटान के बाद सात फीट लटक रही है। ग्रामीण गंगा की कटान की जद में आने की आशंका के चलते मकानों की ईंटें निकालने में जुटे हैं।
विज्ञापन


गांव मंगलवार तड़के करीब दो-तीन घंटे हुए कटान से तीन लोगों के मकान गंगा में समा गए थे। इनमें दो मकानों का कुछ हिस्सा पिछली साल कट गया था। गंगा की धार जिस स्थान पर तेज कटान कर रही थी, उसी स्थान पर सिंचाई विभाग ने परकोपाइन लगाए हैं। ग्रामीण अखिलेश वर्मा के अनुसार इसके बाद से कटान में काफी कमी आई है। हालांकि कुछ मकान ऐसे हैं। ग्रामीणों ने ऊपर की दीवारों से ईंटें निकाल ली हैं। गंगा के किनारे के कई मकानों से ग्रामीण बुधवार को भी ईंटें निकालने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed