{"_id":"9b51c9885f5008cfbe9c566234764266","slug":"poos-rain-drenched-ramangria-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूष की बरसात में भीगी रामनगरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूष की बरसात में भीगी रामनगरिया
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर लगने वाले मेला श्री रामनगरिया में पूष की बरसात में कल्पवासी ठिठुरते दिखे। सर्दी से निजात पाने के लिए इन्हें गीली लकड़ियों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह से शुरू बरसात से कल्पवासियों का रहन सहन अस्त-व्यस्त हो गया है। पूरे दिन की बरसात से गलन बढ़ गई। मेला किनारे तंबू लगाकर रह रहे कल्पवासियेां के जलाने का ईंधन भी भीग गया। गीली लकड़ियाें के सहारे सर्दी से निजात पाने की कोशिश से पूरे तंबू में धुआं ही धुआं हो गया।
विज्ञापन
कल्पवासियों के मवेशियों को टेंट के अंदर बांध दिया। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि मेले में विद्युत व्यवस्था की बहाली के लिए 450 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है। कल्पवासियों की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र के पूर्व व पश्चिमी ओर 50-50 शौचालयों को बनवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन