{"_id":"6004734d8ebc3e32a5730545","slug":"polythene-will-be-banned-in-ramnagar-farrukhabad-news-knp606554435","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला क्षेत्र का डीएम, एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला क्षेत्र का डीएम, एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
मेला रामनगरिया का निरीक्षण करते डीएम, एसपी, सीडीओ व अन्य अधिकारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
रामनगरिया में प्रतिबंधित रहेगी पॉलिथीन
फर्रुखाबाद। डीएम ने एसपी और सीडीओ के साथ रविवार को मेला रामनगरिया में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम को मेला क्षेत्र से अवैध निर्माण हटवाने और गड्ढों को भरवाने के दिए निर्देश। कहा कि मेले में पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। अधिकारी दुकानदारों, कल्पवासियों और मेले में आए लोगों को इसके लिए जागरूक करें।
28 जनवरी से पांचालघाट पर शुरू होने वाले मेला रामनगरिया में करीब करीब सात हजार कल्पवासियों ने राउटी डाल दी हैं। प्रतिदिन कल्पवासियों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा और सीडीओ राजेंद्र पैंसिया ने मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक पंडाल के निर्माण, पैंटूल पुल निर्माण समेत अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया।
एसडीएम को मेला क्षेत्र से अवैध निर्माण हटवाने और गड्ढों को भरवाने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। दुकानदारों, कल्पवासियों और मेले में आए लोगों को इसके लिए जागरूक करें। कल्पवासियों ने हैंडपंप न लगने से पानी की समस्या बताई।
विज्ञापन
डीएम ने मेला व्यवस्थापक को तत्काल हैंडपंप लगवाने के निर्देश दिए। प्रबंधक संदीप दीक्षित ने बताया कि ठेकेदार को रात में हैंडपंप लगाने का काम पूरा करने को कह दिया गया है। पैंटून पुल का निरीक्षण करने जाते समय डीएम की गाड़ी फंस गई। कर्मचारियों ने ट्रैक्टर से खींचकर गाड़ी को निकाला।
नौ पुलिस चौकियां और सात वॉच टॉवर बनेंगे
मेला रामनगरिया की सुरक्षा व्यवस्था इस बार बढ़ाई जा रही है। सात पुलिस चौकी की जगह इस बार नौ चौकी बनाई जाएंगी। इसी तरह पिछले वर्ष की अपेक्षा दो वाच टावर भी बढ़ेंगे। पिछले वर्ष पांच वॉचटॉवर बने थे, इस बार सात बनाए जाएंगे। पांचालघाट चौकी, पूरे पुल और मेला क्षेत्र में 80 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मेला सचिव अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मेला शुरू होने तक सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएंगे। मेला कोतवाली के पास महिला हेल्पलाइन डेस्क भी बनाई जाएगी।