{"_id":"61facaf8a3417f626c61be01","slug":"political-farrukhabad-news-vidhansabha-chunav-farrukhabad-news-knp678527042","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव)20 नामांकनपत्र निरस्त, 46 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव)20 नामांकनपत्र निरस्त, 46 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें त्रुटियों के चलते 20 नामांकनपत्र निरस्त कर दिए गए। जबकि 46 नामांकन वैध पाए जाने से यह प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चार फरवरी को नामांकन वापसी होगी। इसी के साथ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी।
जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए 66 दावेदारों ने नामांकनपत्र दाखिल किए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें 20 नामांकन अवैध पाए गए। इससे विधानसभा क्षेत्र कायमगंज व फर्रुखाबाद से छह-छह, जबकि अमृतपुर व भोजपुर से चार-चार नामांकनपत्र निरस्त किए गए हैं। वैध पाए गए नामांकन पत्रों में सर्वाधिक 14 प्रत्याशी अमृतपुर क्षेत्र से हैं।
जबकि सबसे कम सात प्रत्याशी कायमगंज क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद से 13 व भोजपुर से 12 प्रत्याशी अभी चुनावी मैदान में हैं। चार फरवरी को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित है। विधायक चुनने के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा।