{"_id":"5e03a3b98ebc3e878e38282b","slug":"political-farrukhabad-news-knp5344070135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को योजना का लाभ देकर अटलजी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को योजना का लाभ देकर अटलजी को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
लाभार्थी को चाबी देते बीच में खड़े जिला प्रभारी मंत्री, लाल कोट पहने खंडे सांसद व मफलर डाले खड़े स?
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के डीएन कालेज परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी विभागों के स्टाल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रभारी मंत्री ने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही अधिकारियों को अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ देने के निर्देश दिए।
सुशासन दिवस पर डीएन डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में 29 विभागों के स्टाल लगाए गए। इसके साथ ही योजनाओं से संबंधित पंपलेट, बुकलेट, पत्रक आदि वितरित किए गए। प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सभी विभागों के स्टाल देखकर योजनाओं की जानकारी ली। सीएमओ से गोल्डन कार्ड की जानकारी लेकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया गया। प्रभारी मंत्री ने मंच पर दीप प्रज्वलित कर सुशासन दिवस का शुभारम्भ किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का स्वाभिमान भारत, सुरक्षित भारत एवं स्वच्छ भारत का संकल्प था। इससे लाभार्थी सुशासन दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी का लाभ लें। सभी अधिकारी लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ भी दें। डीएम से कहा कि ऐसा एक पटल बनाकर अधिकारी नियुक्त किया जाए। जो जनकल्याणकारी योजनाओं की पूर्ण जानकारी दें। इससे पात्र लाभार्थी वहां जाकर लाभ प्राप्त कर सके।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि गरीब जरूरतमंद, पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए हम लोग स्वयं जागरूक हों। सदर विधायक मेजर सुुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने समय-समय पर देश का नाम रोशन किया है। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे, इसके लिए गांव-गांव जाकर चौपाल लगाई जा रही है। सीडीओ डा.राजेंद्र पैंसिया ने प्रभारी मंत्री, सांसद व विधायकों को पूर्व प्रधानमंत्री की पुस्तकें भेंट की। प्रभारी मंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने कृषि विभाग के 10 लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाभी, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 15 लाभार्थियों को आवास की चाबी, कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, ऋण, के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 15 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए। विधायक सुशील शाक्य, अमर सिंह खटीक, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, एसपी डा.अनिल मिश्र, पीडी राजमणि वर्मा, उप निदेशक कृषि प्रसार राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी डा.राकेश सिंह, डीपीओ भारत प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
घुटनों के बल पहुंचे दिव्यांग
सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी विभागों के स्टाल लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे दिव्यांग शिविर पर प्रमाणपत्र बनवाने को दिव्यांग घुटनों के पहुंचे। इतनी बड़ी व्यवस्था के बावजूद दिव्यांगों को व्हीलचेयल का इंतजाम नहीं था।