{"_id":"65c28be87159f3e74f0ed8bb","slug":"policemen-who-arrived-on-information-of-a-fight-were-beaten-up-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108027-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: झगड़े की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: झगड़े की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों से मारपीट
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। झगड़े की सूचना पर पहुंचे दो सिपाहियों के साथ मारपीट कर गालीगलौज की गई। चौकी इंचार्ज ने फोर्स के साथ गांव में दबिश दी, तो दोनों भाई वहां से भाग गए। चौकी इंचार्ज मारपीट से इन्कार कर गाली-गलौज करने की बात कह रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव माडल शंकरपुर निवासी दो भाई सोमवार शाम मारपीट कर रहे थे। सूचना पर ताजपुर चौकी के सिपाही सुनील व मुनीश मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने मारपीट कर रहे भाइयों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर दोनों भाइयों ने सिपाहियों के साथ मारपीट कर गालीगलौज की।
गांव के लोगों की माने तो दोनों सिपाहियों को बंधक बना लिया गया। घटना की जानकारी होने पर ताजपुर चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता ने फोर्स के साथ दबिश दी। फोर्स को देखकर दोनों भाई भाग गए। पुलिस काफी देर तक उनको तलाशती रही। ताजपुर चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता ने बताया कि दो भाई आपस में झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन
सूचना पर गए सिपाहियों के साथ दोनों भाइयों ने गालीगलौज की। मारपीट की बात सही नहीं है। फोर्स के साथ दबिश देने पर दोनों भाई भाग गए।