फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Policeman's house caught fire

पुलिसकर्मी के बंद घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 26 Jul 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Policeman's house caught fire
आग लगने के बाद जले पड़े सामान को दिखाते डा. सचिन कटियार। - फोटो : FARRUKHABAD
पुलिसकर्मी के बंद घर में लगी आग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद गाजियाबाद में दीवान के पद पर तैनात पुलिसकर्मी के बंद घर में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी बृजेश कटियार गाजियाबाद में दीवान के पद पर तैनात हैं। उनका पुत्र सचिन कटियार आगरा के मेडिकल कालेज में डॉक्टर है। नेकपुर में उनका मकान बंद रहता है। घर के पास मेें ही सचिन के मामा आमोद कटियार रहते है। घर की देखरेख की जिम्मेदारी उन पर है।
विज्ञापन

शनिवार रात अचानक घर में आग लग गई। जब पड़ोसियों ने धुआं निकलते देखा तो इसकी जानकारी आमोद को दी। आमोद मौके पर आए और यूपी 112 पर आग लगने की सूचना दी। कुछ देर में दमकल मौके पर आई और आग को बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमोद ने बताया कि बृजेश ने पुत्री की शादी जनवरी माह में थी। इसके लिए फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, कीमती साड़ियां आदि खरीद रखी थीं। रात में चोर मकान में घुस आए और साड़ी चोरी कर ले गए और घर में आग लगा दी है। लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed