फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police women constables are boosting the courage of girl students

Farrukhabad News: छात्राओं का साहस बढ़ा रहीं पुलिस महिला आरक्षी

Mon, 11 May 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 11 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police women constables are boosting the courage of girl students
फर्रुखाबाद। स्कूल जाने वाली छात्राओं व राहगीर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला पुलिस आरक्षी संबल दे रही हैं। वह मदद के लिए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के साथ ही डटकर मुकाबला करने के लिए साहस बढ़ा रही हैं। इससे अब विषम परिस्थितियों में छात्राएं डरने के बजाए हिम्मत से काम लेने लगी हैं।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। इसके साथ ही स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं और राहगीर महिलाओं का साहस बढ़ाने के लिए महिला आरक्षी उन्हें जागरूक कर रही हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में तैनात महिला आरक्षी गश्त के दौरान राह निकलती महिलाओं व छात्राओं को रोकर समझाती हैं, कि महिलाएं अबला नहीं हैं। सरकार उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है। यदि कोई समस्या हो तो महिलाएं 112 पर फोन कर पुलिस की मदद ले सकती हैं। इसके अलावा 1076, 1090 आदि टोल फ्री नंबर भी सहायता के लिए संचालित हैं। इससे अब महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। महिला आरक्षी उन्हें योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर लिखे पंफलेट भी उपलब्ध कराकर जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed