फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police were pelted with stones for forcibly lifting a body; nine people, including the SO, were injured and vehicles were damaged.

Farrukhabad News: जबरदस्ती शव उठाने पर पुलिस पर पथराव, एसओ सहित नौ घायल, वाहन तोड़े

Sun, 10 May 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 10 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police were pelted with stones for forcibly lifting a body; nine people, including the SO, were injured and vehicles were damaged.
फोटो-28 चाचूपुर के पास खड्ड में पलटी पड़ी कादरीगेट थानाध्यक्ष की कार। संवाद
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव चाचूपुर के पास शनिवार सुबह मिले युवक के शव को जबरदस्ती उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास करने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर कर दिया और पुलिस व लेखपाल की कार के शीशे तोड़ दिए। साथ ही पुलिस की कार को खड्ड में पलट दिया। पथराव में राजेपुर थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी, एक आबकारी निरीक्षक और चार ग्रामीण घायल हो गए। कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में शांति व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा निवासी ब्रजेश (25) मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम को लोगों ने उसे इटावा-बरेली हाईवे से गांव कड़हर को जाने वाले मार्ग पर स्थित शराब के ठेका से कुछ दूरी पर स्थित पुलिया पर बैठा देखा था। रात को वह घर नहीं पहुंचा। खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसका शव ठेका से कुछ दूरी पर पुलिया के नीचे गड्ढे में भरे पानी में पड़ा मिला। परिजन ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। कुछ ही देर में परिजन ने शव उठाकर शराब ठेका के सामने रख दिया। परिजन व ग्रामीण गांव से ठेका हटाने और सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बीच पुलिस ने समझाने का प्रयास किया पर वह अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब पौन बजे पुलिस ने महिलाओं को जबरदस्ती हटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए वाहन में रखकर भेज दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस कर्मी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। ग्रामीणों ने पुलिस व लेखपाल आशीष यादव की कार के शीशे तोड़ दिए। कादरीगेट थानाध्यक्ष की कार को खड्ड में पलट दी। यह देख अमृतपुर सीओ ने पांच थानों के साथ पुलिस लाइन से फोर्स को बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर ग्रामीणों को खदेड़ दिया। कुछ महिलाओं सहित 12 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि एसओ राजेपुर सहित चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर पथराव किया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
पुलिसकर्मियों सहित यह लोग हुए घायल
थानाध्यक्ष राजेपुर नागेंद्र सिंह, रोडवेज चौकी इंचार्ज कपिल कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों के सिर पर गंभीर चोट होने से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। स्थिति खतरे से बाहर है। इसके अलावा राजेपुर थाने के सिपाही विष्णु के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कादरीगेट थाने के सिपाही अक्षय कुमार के हल्की चोट होने से उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। आबकारी निरीक्षक रीतू वर्मा पत्थर लगने से चुटहिल हो गईं। इसके अलावा चाचूपुर के सविता, अमर सिंह, श्रीदेवी व कावेश घायल हुए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed