{"_id":"5f64f01f8ebc3e98116d42cd","slug":"police-sent-sister-brother-in-law-and-friend-to-jail-farrukhabad-news-knp5834440139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी बहन, बहनोई व उसके दोस्त को पुलिस ने जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी बहन, बहनोई व उसके दोस्त को पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में खड़े अपहरण के आरोपी।
- फोटो : FARRUKHABAD
बहन, बहनोई व दोस्त को पुलिस ने जेल भेजा
फर्रुखाबाद। अभि का अपहरण करने वाले बहन-बहनोई व उसके दोस्त को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। नीतू गोद लेने वाले पिता को सबक सिखाना चाहती थी। इस कारण ही उसने पति के साथ मिलकर मासूम भाई के अपहरण की साजिश रची थी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपहरण के बाद पिता से समझौता कर उनपर दबाव बनाती कि उसके पति को भी स्वीकार कर अपना दामाद मान लें।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला नैन निवासी सेना के रिटायर्ड कुक चरन सिंह के चार वर्षीय दत्तक पुत्र अभि का बुधवार रात को घर से अपहरण हो गया था। इस मामले में पुलिस ने चरन सिंह दत्तक पुत्री नीतू व उसके पति जनपद एटा थाना बागवाला कसौटी मोड़ निवासी सार्थक उर्फ रामू तथा उसके साथी जनपद एटा थाना एका गांव कोडरा निवासी जयकिशन को गुरुवार को पकड़ लिया और अभि की सकुशल बरामदगी कर ली थी।
पूछताछ में नीतू ने बताया कि प्रेम विवाह करने से पिता चरन सिंह उससे काफी नाराज थे। चरन सिंह की नाराजगी से उसके परिवार के लोगों ने सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे। वह चरन सिंह को सबक सिखाना चाहती थी। चरन सिंह अभि को बहुत प्यार करते हैं।
विज्ञापन
इसलिए योजना बनाई कि अभि का अपहरण कर चरन सिंह पर दबाव बनाएंगे और बाद में रुपये लेकर अभि को वापस कर देंगे। इसके अलावा पति सार्थक को स्वीकार कर दामाद मानने के लिए मजबूर करेंगे। नीतू ने यह भी बताया कि चरन सिंह के गुस्से के कारण उसको डर था कि कहीं वह उसके पति सार्थक उर्फ रामू की हत्या न कर दे। शुक्रवार को पुलिस ने नीतू व उसके पति तथा दोस्त को जेल भेज दिया।
कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर सिंह ने बताया कि नीतू ने गोद लेने वाले पिता चरन सिंह को सबक सिखाने व सार्थक को दामाद स्वीकार करने का दबाव बनाने के लिए अभि के अपहरण की साजिश को रचकर घटना को अंजाम दिया था।