{"_id":"64418d1776b68491a401d634","slug":"police-riot-control-drill-for-festivals-farrukhabad-news-c-12-1-191011-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: त्योहारों को लेकर पुलिस की दंगा नियंत्रण ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: त्योहारों को लेकर पुलिस की दंगा नियंत्रण ड्रिल
Fri, 21 Apr 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जुमे की नमाज, ईद व परशुराम जयंती को लेकर पूरे जनपद में पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन कर अभ्यास किया। मुख्य मार्गो पर रूटमार्च कर धर्मगुरुओं से बातचीत कर सभी से सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाने की अपील की। जनपद के 4 जोन व 13 सेक्टर में बांटा गया है।
एसपी अशोक कुुमार मीणा के आदेश पर पूरे जनपद में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन कर अभ्यास किया। अधिकारियों ने दंगा के दौरान उपद्रवियों से निपटने के टिप्स दिए। कौन से हथियारों को प्रयोग कर भीड़ को कैसे भगाकर शांत करे, का प्रशिक्षण दिया। पुलिस कर्मियों ने धूप में ड्रिल करके पसीना बहाकर कर्तव्य परायणता पर जोर दिया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों ने रूट मार्च कर धर्मगुरुओं से संवाद किया। इस दौरान बताया गया धार्मिक स्थान पर ही आयोजन किए जाएगें। सार्वजनिक स्थान पर कोई आयोजन नहीं होगा। अफवाहों से दूूरी बनाकर गलत टीका टिप्पणी से सभी को बचना चाहिए। इसके साथ जनमानस को सुरक्षा को भरोसा देकर त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। जनपद को 4 जोन व 13 सेक्टर में बांटा गया है। सभी जोन में एसडीएम व सीओ की तैनाती की गई है। सेक्टर में एसओ व प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय तक भ्रमणशील रहेंगे। एसपी ने मस्जिदों व ईदगाह में जाकर निरीक्षण किया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जुमे की नमाज, ईद व परशुराम जयंती को लेकर फोर्स ने दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास कर रूट मार्च किया है। सभी लोगों से इस दौरान शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की गई।