{"_id":"6a2471164456a5ad9100b1ac","slug":"police-recruitment-transporting-50000-candidates-a-challenge-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110555-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती: 50 हजार अभ्यर्थियों काे लाना-ले जाना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती: 50 हजार अभ्यर्थियों काे लाना-ले जाना चुनौती
विज्ञापन
फोटो-20 रोडवेज बस अड्डा पर खड़ी बसें। संवाद
-रोज दो पालियों में होगी परीक्षा, प्रत्येक पाली में 6720 अभ्यर्थी लेंगे भाग
-डिपो के पास निगम की 87 व अनुबंधित 24 बसें, रास्ते में कई दे जातीं दगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। शहर के 19 केंद्रों पर आठ से तीन दिन होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में 54,072 अभ्यर्थियों को आठ जिलों से लाना और आठ जिलों तक ले जाने चुनौती होगा। हर दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक में 6,720 अभ्यर्थी भाग लेंगे।
डिपो के पास निगम की 87 और अनुबंधित 24 बसें हैं। यह बसें सामान्य दिनों में रोजाना 14 हजार से अधिक यात्री ढोती हैं। ऐसे में रोजाना अभ्यर्थियों और उनके परिजन को लाना और ले जाना डिपो के लिए बड़ी चुनौती होगा। बेड़े की कई बसें रास्ते में ही खराब होना आम बात हो गई है।
उप्र पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस की भर्ती के लिए शहर में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर तीन दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में करीब 6,720 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। हालांकि कुल परीक्षार्थियों की संख्या 23,736 है। इन अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या में महिला परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। उनके साथ परिवार के लोग भी आएंगे। ऐसे में बसों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। लिहाजा बस अड्डा पर बसें उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
तीन जिलों के अधिक परीक्षार्थी, ट्रेन की सेवा नहीं
आठ जिलों के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों में सबसे अधिक हरदोई के लिए 12,922 अभ्यर्थी हैं। इसी तरह बदायूं से आठ हजार और रामपुर से 7176 अभ्यर्थी आएंगे। अमरोहा से 4531 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने आना है। इन जिलों से कोई भी ट्रेन की सीधी सेवा नहीं है। लिहाजा अभ्यर्थी बसों पर ही आश्रित होंगे।
इन जिलों से आएंगे और जाएंगे अभ्यर्थी
तीन दिन चलने वाली पुलिस परीक्षा में आठ जिलों से 23,736 अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। इनमें अमरोहा से 4531, औरैया, इटावा, कन्नौज व कानपुर देहात से 1411-1411, बदायूं से 8000, कानपुर नगर से 1412 व रामपुर से 7176 अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे इसके अलावा जिले के 30,336 अभ्यर्थी आठ जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। इनमें औरैया के लिए 1792, इटावा के लिए 1952, हरदोई 12,922, कन्नौज 1787, कानपुर नगर 4307, कानपुर देहात 2525, मैनपुरी 4758 व झांसी के लिए 293 अभ्यर्थी रवाना होंगे।
शहर में तीन दिन नहीं घुस सकेंगे भारी वाहन
फर्रुखाबाद। शहर के 19 परीक्षा केंद्रों पर आठ जून से तीन दिन होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान जाम आदि असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। यातायात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि गुरसहायगंज की ओर से फतेहगढ़ आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को जिला जेल क्रॉसिंग से सेंट्रल जेल की तरफ भेजा जाएगा। आईटीआई और कादरीगेट से लालगेट फव्वारा की ओर हर तरह के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। इसके अलावा लालगेट फव्वारा से चौक की ओर भी बड़े वाहन तीनों दिन नहीं घुस सकेंगे। बताया कि यह व्यवस्था अभ्यर्थियों और परीक्षा केंद्रों पर आने-जाने वाले अधिकारियों को जाम से निजात दिलाने के लिए लागू की गई है। (संवाद)
24 घंटे तैनात रहेंगे नौ कर्मचारी
एआरएम राजेश कुमार ने आठ, नौ व दस जून को पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आने और जाने वाले अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए बस अड्डा पर नौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह कर्मचारी शिफ्टवार 24 घंटे मौजूद रहेंगे। कार्यालय सहायक प्रथम संतोष कुमार व बुकिंग क्लर्क अनिल कुमार सुबह नौ से शाम पांच बजे, वरिष्ठ लिपिक नीरज अग्निहोत्री व बुकिंग क्लर्क जितेंद्र सिंह सुबह 10 से शाम छह बजे तक, बुकिंग क्लर्क राजेंद्र सिंह यादव व योगेंद्र सिंह सक्सेना दोपहर दो से रात 10 बजे, राजीव बाजपेयी व चालक प्रदीप कुमार रात 10 से सुबह छह बजे, चालक सुरजन सिंह सुबह छह से दोपहर दो बजे बस अड्डा पर तैनात रहेंगे। यह कर्मचारी आने-जाने वाले अभ्यर्थियों को बसों की तुरंत व्यवस्था करके गंतव्य की ओर पहुंचाने में सहयोग देंगे।
वर्जन
-बसों को दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बस अड्डा पर सफाई, ठंडा पानी, पंखा, कूलर सब कुछ व्यवस्था रहेगी। जिस जिले के अभ्यर्थी होंगे, वहां तुरंत बस उपलब्ध कराई जाएगी। कोशिश होगी कि किसी को भी दिक्कत न हो।-राजेश कुमार, एआरएम, फर्रुखाबाद डिपो