फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police reached on the information of the murder of the old lady

हत्या की सूचना पर रास्ते में रोक कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 09 Nov 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police reached on the information of the murder of the old lady
कायमगंज। वृद्धा की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को रास्ते में रोक लिया।
विज्ञापन

शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव गुलवाजनगर निवासी लौंगश्री (80) की मंगलवार को मौत हो गई।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए घर से निकले।
तभी दिल्ली से इंस्पेक्टर जेपी पाल के मोबाइल पर किसी ने फोन कर बताया कि उसके परिवार के लोगों ने दादी की मारपीट कर हत्या कर दी है।
इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर पूछताछ की।
इस पर जय सिंह ने बताया कि उनकी दादी लौंगश्री मंगलवार शाम को बकरी खोलते समय गिर पड़ीं थीं।
इससे उनकी आंख के नीचे चोट लग गई। उन्हें अस्पताल में दिखाने के बाद घर ले आए। बुधवार सुबह छह बजे उनकी मौत हो गई।
एसआई शिवकुमार ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ सोहराब आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed