फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police raiding in BSP leader's gangster case

Farrukhabad News: बसपा नेता के गैंगस्टर केस में पुलिस दे रही दबिश, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 07 Jun 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police raiding in BSP leader's gangster case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले में बसपा नेता के गैंगस्टर के मुकदमे में मऊदरवाजा पुलिस कन्नौज के तीन युवकों के घर में दबिश डालने गई। तीनों युवकों ने कोर्ट में समर्पण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर मऊदरवाजा पुलिस ने तीनों के मुकदमे में वांछित नहीं होने की रिपोर्ट कोर्ट में भेज दी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे व उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन सहित चार के खिलाफ वर्ष 2021 में शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे की जांच मऊदरवाजा एसओ आमोद कुमार सिंह कर रहे हैं। बसपा नेता फिरोजाबाद जेल में बंद हैं। पुलिस उनके करीबियों को कई बार थाने बुलाकर पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन


मऊरवाजा पुलिस ने जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ गांव निगोह खास निवासी रमेश चंद्र, अभिषेक व गांव रंधीरपुर निवासी अनुराग की तलाश में कई बार दबिश मारी। रमेश चंद्र, अभिषेक व अनुराग ने गैंगस्टर कोर्ट में समर्पण करने के संबंध में 29 मई को प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने इस मामले में मऊदरवजा एसओ से आख्या मांगी। थाने से भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया कि तीनों गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित नहीं है। कोर्ट ने रिपोर्ट मिलने के बाद प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed