{"_id":"6236132231dba71a5417053f","slug":"police-maarpeet-goli-chali-farrukhabad-news-knp6863730115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग, भाजपा बूथ अध्यक्ष घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग, भाजपा बूथ अध्यक्ष घायल
विज्ञापन
कंपिल। चुनावी रंजिश में शुक्रवार को दो गांवों के भाजपा व सपा समर्थकों में विवाद के बाद पुलिस के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस कर्मियों ने छिपकर जान बचाई। मारपीट व फायरिंग के बीच भाजपा बूथ अध्यक्ष घायल हो गए। उनकी पत्नी ने पांच सपा समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा अभी दर्ज नहीं हुआ है।
कंपिल थाने की सिवारा चौकी क्षेत्र के गांव अहिवरन नगला व धीमर नगला में रहने वाले भाजपा और सपा समर्थकों में चुनावी रंजिश के चलते तनातनी चल रही है। धीमर नगला निवासी रामविलास भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। अहिवरन नगला के कुछ सपा समर्थक शुक्रवार शाम धीमर नगला में होली मिलने के लिए पहुंचे।
रास्ते में बूथ अध्यक्ष से आमना-सामना हो गया। आरोप है कि शराब के नशे में चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हुई। सपा के लोगों ने छत पर चढ़कर भाजपा समर्थकों को ललकारा। इस पर विवाद बढ़ गया। सपा समर्थक की सूचना पर सिवारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सपाइयों ने भाजपा समर्थकों पर कार्रवाई करने का दबाव बनाया। इस पर जमकर हंगामा होने लगा। तभी दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक ताबड़तोड़ 50 से अधिक फायर हुए। इससे दोनों गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग व उपद्रव को देख चौकी पुलिस को भी जान बचाने के लिए छिपना पड़ा। फायरिंग व मारपीट में बूथ अध्यक्ष घायल हो गए। उपद्रव की सूचना पर कोतवाली कायमगंज प्रभारी संजय मिश्रा, कंपिल एसओ दिग्विजय सिंह, यूपी 112 पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
इस बीच फायरिंग करने वाले भाग गए। सीओ सोहराब आलम ने मौके पर जांच की। भाजपा समर्थकों ने सिवारा चौकी पुलिस के सिपाहियों पर सपाइयों से साठगांठ करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घायल बूथ अध्यक्ष को सीएचसी कायमगंज भेजा, जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी पर भाजपा के कई पदाधिकारी थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।
सीओ ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा। बूथ अध्यक्ष की पत्नी प्रेमलता ने पांच सपा समर्थकों के खिलाफ प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है। सीओ के मुताबिक, मामले की जांच हो रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।