फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police looking for call details, also looking for student

आखिर किसके बुलाने पर चालक गया था तीन तालाब के पास

Sat, 10 Sep 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police looking for call details, also looking for student
फर्रुखाबाद। रोडवेज चालक की हत्या में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस चालक व उसके रूम पार्टनर की कॉल डिटेल खंगाल रही है। एक छात्रा से दोस्ती की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी रोडवेज चालक विपिन कुमार दुबे(27) का शव पुलिस लाइन के पीछे तीन तालाब के पास पड़ा मिला था। पिता ने पुत्र की हत्या में उसके साथ कमरे मेें रह रहे साथी चालक अक्षय यादव पर हत्या में शामिल होने की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन

चालक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई है। पुलिस इस बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चालक किसके बुलाने पर तीन तालाब के पास पहुंचा था। चालक विपिन एक माह पहले अपने दोस्त अक्षय को भी अपने साथ रखने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर देवेश के पिता ने नोटिस देकर किराया दो हजार रुपये करने की बात कही थी। इस पर विपिन ने अक्षय से बात करने के बाद सहमति जताई थी।
छानबीन में पुलिस को पता चला है कि चालक की फतेहगढ़ स्थित एक डिग्री कॉलेज की छात्रा से गहरी दोस्ती थी। वारदात में दो से तीन लोगों के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed