{"_id":"65c3dae374799ffba902a874","slug":"police-line-jitendra-xi-defeated-sangam-club-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-108050-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिस लाइन जितेंद्र इलेवन ने संगम क्लब को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिस लाइन जितेंद्र इलेवन ने संगम क्लब को हराया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे शहीद राजेश सिंह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस लाइन जितेंद्र इलेवन ने संगम क्लब को पांच विकेट से हराया। मयंक कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बुधवार को हुए मैच में पुलिस लाइन जितेंद्र इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गेंदबाजों ने उनका यह निर्णय सही साबित किया। दूसरे ओवर में ही संगम क्लब का पहला विकेट गिर गया। जितेंद्र इलेवन की सधी गेंदबाजी के चलते संगम क्लब की पूरी टीम 98 रन ही बना पाई।
अमित ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। अमनदीप ने 20 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। मयंक व मानवेंद्र ने तीन-तीन विकेट लिए। छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी जितेंद्र इलेवन का भी पहला विकेट जल्दी गिर गया। मयंक ने टीम को संभालते हुए स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया। इसके चलते टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। मयंक ने 44, मुरली शुक्ल ने 13, शिवम ने 12 और यतेंद्र ने 10 रन बनाए।
विज्ञापन
मनोज दीक्षित ने मयंक को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी प्रदान की। अंपायरिंग रफीकुल अंसारी व एमए खान ने की। स्कोरर करन यादव रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभय कठेरिया, आयोजक कृष्णवीर सिंह, टिंका यादव व सोनू ठाकुर आदि रहे।