फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police involved in solving the mystery of murder or suicide

हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस

Fri, 19 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police involved in solving the mystery of murder or suicide
कंपिल (फर्रुखाबाद)। युवक की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझ गई है। परिजन पुरानी रंजिश में हत्या की बात कह रहे हैं लेकिन किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

गांव बख्ती नगला निवासी राजेश उर्फ पप्पू यादव का 24 वर्षीय पुत्र प्रदीप गुरुवार देर रात को खेतों की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां वह खून से लथपथ पड़ा था। पिता के सामने ही उसने दम तोड़ दिया था। रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजवीर सिंह गौर के साथ गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रदीप के पिता व पत्नी मोनी को थाने ले आई। कुछ देर बाद पिता को घर भेज दिया गया। मोनी ने पति की गोली मारकर हत्या की बात कही। बोली, उन्होंने आत्महत्या नहीं की है। वह खेतों की ओर गए तो उनके पास कोई भी हथियार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद परिजनों की नाराजगी पर पुलिस ने मोनी को भी छोड़ दिया। पुलिस पत्नी से विवाद को लेकर आत्महत्या की बात कह रही है। मृतक के दो साल की बेटी निष्ठी है। पांच वर्ष पूर्व प्रदीप का विवाह जनपद शाहजहांपुर थाना कलान गांव बाराकला निवासी मोनी से हुआ था। प्रदीप दो भाइयों में बड़ा था। घटना के दिन मां अपने बीमार भाई को देखने मायके रामपुर गई हुई थी।
एसओ जय प्रकाश ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अभी परिजनों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ राजवीर सिंह गौर ने बताया कि युवक ने पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की है।
शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद
प्रदीप गुरुवार देर शाम को साइकिल से कंपिल बाजार करने आया था। इसके बाद रात को ही वापस पहुंचा। मोनी ने बताया कि पति शराब पीकर आए थे इसका विरोध किया। इस पर पति ने दो तीन थप्पड़ मार दिए। कुछ देर बाद ही सब सामान्य हो गया था। इसके बाद पति खेतों कि ओर शौच करने चले गए थे।
फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने
किसान के बेटे कि हत्या कि सूचना पर देर रात फोरेंसिक टीम गांव पहुंची। टीम प्रभारी ओमप्रकाश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने खून का नमूना लेकर घटना स्थल पर मिले सामान को एकत्र कर फोटोग्राफ लिए और वीडियो बनाया। डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल पर पहुंचा।
प्रदीप के घर से मिला तमंचा कारतूस
पुलिस का कहना है कि घर में एक कमरे की तलाशी लेने पर बेड के नीचे तमंचा व दो कारतूस मिले हैं। तमंचे में कारतूस का खोखा फंसा था और छोटे भाई कुलदीप के घर पर पड़ी बोरी पर खून के छींटे मिले हैं। पत्नी व परिजन कह रहे हैं कि पुलिस को घर से कोई हथियार नहीं मिला है। बोरी पर खून नहीं रंग लगा है। पुलिस कहानी बना रही है।

पुरानी रंजिश में तो नहीं हुई हत्या
ग्राम पंचायत राईपुर चिंघटपुर की ग्राम समाज की लगभग 200 बीघा जमीन गांवों के आसपास खाली पड़ी है। कब्जा करने को लेकर प्रदीप के परिवार और पास के गांव भजन नगला के लोगों में पूर्व में कई बार मारपीट व फायरिंग हो चुकी है। एक माह पूर्व प्रदीप के परिवारी पुष्पेंद्र पर हमला हुआ था। इस दौरान एक हमलावर का अवैध राइफल तानते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। पुष्पेंद्र ने नगदी लूट कर जान से मारने का प्रयास करने में थाने में तहरीर भी दी थी। पुलिस ने उस युवक से अवैध असलहा बरामद कर मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed