{"_id":"65df918cc031cf87420c0248","slug":"police-got-the-land-of-former-general-secretary-accused-of-gangster-measured-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108791-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गैंगस्टर के आरोपी पूर्व महासचिव की भूमि की पुलिस ने कराई नापजोख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गैंगस्टर के आरोपी पूर्व महासचिव की भूमि की पुलिस ने कराई नापजोख
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर में आरोपी बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव की लोको रोड कॉलेज के पास की भूमि की राजस्व टीम ने नाप जोख की। मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। पूर्व महासचिव शाहजहांपुर जिला जेल में बंद है।
फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे (वर्तमान में इंस्पेक्टर हत्याकांड में उम्रकैद की सजा में मथुरा जेल में बंद), कैंट निवासी गैंगलीडर बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजीव पारिया (वर्तमान में शाहजहांपुर जिला जेल में बंद), कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट निवासी वकील शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रशासन ने संजीव पारिया व उनके परिजनों के बैंक खाते सीज कर दिए थे। इसके बाद राजस्व टीम ने उनकी संपत्ति की जांच की।
बुधवार को मऊदरवाजा एसओ अमित गंगवार राजस्व टीम के साथ लोको रोड स्थित संजीव पारिया के कॉलेज के पास पहुंचे। वहां राजस्व टीम ने भूमि की नाम जोख कर आस पास के लोगों से जानकारी की।