{"_id":"639b5dfca9cec6768861365f","slug":"police-conducted-identification-parade-in-chain-robbery-farrukhabad-news-knp7336833123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वनकर्मी की पत्नी से लूट में दो युवकों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वनकर्मी की पत्नी से लूट में दो युवकों को उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। वनकर्मी की पत्नी से घर में घुसकर हुई लूट के मामले में पुलिस ने लकड़ी कारोबारी सहित दो संदिग्ध युवकों को उठाकर पूछताछ की। एक युवक की वनकर्मी की पत्नी से शिनाख्त कराई गई। उन्होंने युवक के लूट में शामिल न होने की बात कही। इस पर उसे छोड़ दिया गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाफरी निवासी वन विभाग के कर्मचारी बबलू कनौजिया की पत्नी गीता देवी मंगलवार सुबह घर में अकेली थी। तभी उपहार देने के बहाने घर में घुसे दो लुटेरे सोने की चेन लूटकर भाग गए थे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस की टीमें लगाई हैं। टीम ने महरूपुर निवासी एक युवक को बुधवार रात पकड़कर उसकी गीता से शिनाख्त कराई, लेकिन वह वारदात में शामिल नहीं पाया गया।
एसओजी ने मोहल्ला ग्रानगंज निवासी लकड़ी कारोबारी के यहां दबिश देकर उसे पकड़ा। इस दौरान कारोबारी की बहन सिपाहियों से भिड़ गई। किसी तरह टीम कारोबारी को साथ लेकर कार्यालय पहुंची। उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने मातहतों को शीघ्र खुलासे के आदेश दिए।